हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'एक करोड़ दो, नहीं तो बेटे को मार देंगे', अपनों की जान का दुश्मन बना सिपाही, कैसे और क्यों रची साजिश?

UP Cop Arrested : उत्तर प्रदेश में एक सिपाही अपनों की जान का दुश्मन बन गया। उसने कहा कि एक करोड़ दो, नहीं तो बेटे को मार देंगे। पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते हैं कि आरोपी ने कैसे और क्यों रची साजिश?

विज्ञापन
फिरौती मांगने और धमकी देने के आरोप में सिपाही गिरफ्तार।

UP Cop Arrested : योगी राज में माफिया और गुर्डों की खैर नहीं है, लेकिन जब लोगों की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही गुंडागर्दी पर उतर आए तो तब क्या होगा। यूपी के मथुरा से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक सिपाही अपनों की जान का दुश्मन बन गया। उसने अपने परिवार के सदस्य को अपहरण और जान मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसने एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। इस मामले में पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।

जिला कारागर में तैनात था आरोपी

मथुरा के जैंत थाने के एसएचओ अश्विनी कुमार का कहना है कि सिपाही अजीज गौतम जिला कारागार में तैनात था। जैंत थाना क्षेत्र के मधेरा गांव निवासी अजीज को पता चला कि उसके परिवार के सदस्य रामकुमार गौतम को एक जमीन सौदे में दो करोड़ रुपये से अधिक मिलने वाले हैं तो उसने एक साजिश रच डाली।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : सिलेंडर फटा और जिंदा जल गए मां-बेटा; बाप-बेटी पहुंचे अस्पताल; UP के जालौन में छत गिरने से हादसा

जानें सिपाही ने क्या दी थी धमकी?

विज्ञापन

आरोपी सिपाही ने 5 अगस्त को रामकुमार गौतम को फोन किया और एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। उसने कहा कि अगर एक करोड़ नहीं दिए तो वह उसके बेटे अनुज (21) का अपहरण कर लेगा और उसे जान से मार देगा।

यह भी पढे़ं : गैंगरेप कर युवती का बनाया MMS, एक महीने तक किया ब्लैकमेल, अब साजिश हुई फेल

विज्ञापन

सिपाही के तीन और साथी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को उसके गांव के पास से एक देशी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही इस मामले में शामिल सिपाही के तीन साथियों को पहले ही मध्य प्रदेश के छत्तापुर से पकड़ लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola