UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बार फिर हाउसिंग सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद दो आरोपियों ने गार्ड रूम में घुस कर मारपीट की। मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोफे से उठाकर गार्ड को पीटा
जानकारी के मुताबिक मामला नोएडा के सेक्टर-70 की आशियाना होम्स सोसायटी का है। यहां कार पार्किंग को लेकर दो युवकों का सिक्योरिटी गार्ड से विवाद हो गया। इसके बाद गार्ड अपने कमरे में आकर सोफे पर लेट गया, लेकिन आरोपी युवक भी पीछे-पीछे आ गए। गार्ड को उठाकर बुरी तरह से पीटा। कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1659466685206925312
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
नोएडा पुलिस की मीडिया सेल की ओर से बताया गया है कि पार्किंग को लेकर विवाद में एक आवासीय सोसायटी के सुरक्षा गार्ड के साथ 2 लोगों ने मारपीट की थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। आरोपियों में से एक पूर्वी दिल्ली के जगत विहार निवासी शरद चंद्र को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
महिला ने गार्डों के साथ की गालीगलौज-मारपीट
बता दें कि पिछले साल अगस्त में भी नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड के साथ गाली गलौज और मारपीट का वीडियो सामने आया था। घटना नोएडा के जेपी ग्रींस सोसायटी की बताई गई थी। यहां सोसायटी का गेट खोलने में देरी पर महिला भड़क गई और गार्डों के साथ बदतमीजी कर दी। यहां का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया था।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
5 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
6 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
8 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines