UP News: बिजनौर में तेंदुए ने 36 घंटे में दो बच्चियों समेत 3 को बनाया निवाला; घरों में घुस रहा आदमखोर

UP News, Leopard Attack, Uttar Pradesh hindi News, Bijnor News

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक तेंदुए ने 36 घंटे में तीन लोगों पर हमला करके मौत के घा उतार दिया है। तेंदुए ने हाल ही में रेहर क्षेत्र के मुसेपुर गांव में एक पांच साल की बच्ची को अपना निवाला बनाया है। जिला प्रशासन और वन विभाग ने तेंदुए को पड़ने के लिए कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घर के आंगन से बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ

जानकारी के मुताबिक पांच साल की एक बच्ची मंगलवार रात को अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर किया और बच्ची को उठाकर ले गया। बुधवार को बच्ची का शव घर के पास एक खेत में मिला। जांच में सामने आया है कि बच्ची के गले और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे।

विज्ञापन

टहलने गए युवक पर हमला, मौत

इससे पहले जिले के नगीना क्षेत्र के सैदपुर गांव में बुधवार सुबह तेंदुए के हमले में 25 वर्षीय युवक राहुल चौहान की मौत हो गई। वह सुबह करीब 5 बजे टहलने के लिए निकला था। लगभग एक घंटे बाद उसका शव एक खेत के पास पड़ा मिला। उसके शरीर पर भी चोटों के निशान पाए गए।

विज्ञापन

घर में घुस कर बच्ची को ले गया तेंदुआ

सोमवार को तेंदुआ उदयपुर गांव में एक किसान के घर की दीवार फांद घुस आया और पांच साल की बच्ची अर्शी को उठाकर ले गया और मार डाला। वहीं, लगातार तीन मौतों के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग लापरवाही कर रहा है।

विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने के लिए लगी 11 टीमें

वन विभाग के उप-विभागीय वन अधिकारी ज्ञान सिंह ने बताया कि इलाके में अलर्ट जारी किया गया है। ड्रोन से तेंदुएं की खोज की जा रही है। आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए 11 टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा 15 कैमरा ट्रैप और पिंजरे भी लगाए गए हैं। वहीं तेंदुए का हमलों के कारण जिले में ग्रामीण इलाकों में खौफ का माहोल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ