Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में एक तेंदुए (Leopard) ने हमला कर छह साल की बच्ची को मार डाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं होली से पहले पीड़ित परिवार में चीत्कार मच गई है। वन अधिकारियों और इलाका पुलिस का कहना है कि तेंदुए की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

नहर के किनारे गई थी बच्ची

जानकारी के मुताबिक घटना लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर क्षेत्र की है। यहां सोमवार को घाघरा नदी की नहर के पास शौच के लिए छह वर्षीय बच्ची गई थी। जहां तेंदुए ने उस पर हमला हमला कर दिया। हमने में बच्ची की मौत हो गई। बताया गया है कि बच्ची दुधवा टाइगर रिजर्व के धौरहरा रेंज से सटे चकदहा गांव की रहने वाली थी।

विज्ञापन

वन अधिकारी ने कहा- तेंदुए की निगरानी की जा रही है

घटना के बाद धौरहरा के रेंज अधिकारी एनके चतुर्वेदी ने बताया कि हम क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती आवाजाही पर पिंजरा रखा जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में मार्च 2020 से अब तक तेंदुओं के हमलों में कथित तौर पर आठ बच्चों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

अमरोहा में तेंदुए ने 56 पशुओं को मारा

बता दें कि पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में तेंदुए की दहशत फैली थी। यहां के नौगांवा सादात इलाके के बिलनी गांव में मुबस्सिर हुसैन नाम के एक किसान ने बताया कि घर के पीछे उसकी चार बकरियों के शव मिले। वहीं दो दिन पहले पास के टिकिया गांव में 52 भेड़ों को मार डाला गया था। इसके अलावा गुजरात के एक जिले में लोगों ने खुद को पिंजरों में कैद कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ