किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तर प्रदेश सरकार तालाब खुदवाने पर देगी 50 प्रतिशत राशि, जाने पूरी डिटेल

Khet Talab Yojana For U.P. Farmers: किसानों को सिंचाई की सुविधा बेहतर करने के लिए उत्तर सरकार ने खेत तालाब योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किसान अब अपने खेतों में मध्यम और छोटे तालाब खुदवा सकेंगे। इसके लिए सरकार से 50 फीसदी सब्सिडी भी मिलती है। यानी किसानों को तालाब खुदवाने के लिए जितनी लागत आएगी, उसके आधे पैसे देने होंगे।

image (67)

Khet Talab Yojana For U.P. Farmers: किसानों के लिए खुशखबरी यूपी भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि आगरा जनपद के सभी किसानों को खेत तालाब योजना 2023-24 में अनुसूचित जाति के कृषकों के अवशेष लक्ष्य के अन्तर्गत किसानो द्वारा अपनी निजी भूमि में तालाब खुदवाने पर शासन ने अनुमति दे दी है। 50 प्रतिशत का अनुदान अनुमन्य किया गया है। किसानों को सिंचाई की सुविधा बेहतर करने के लिए उत्तर सरकार ने खेत तालाब योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किसान अब अपने खेतों में मध्यम और छोटे तालाब खुदवा सकेंगे। इसके लिए सरकार से 50 फीसदी सब्सिडी भी मिलती है। यानी किसानों को तालाब खुदवाने के लिए जितनी लागत आएगी, उसके आधे पैसे देने होंगे। इन तालाबों का इस्तेमाल किसान मछली पालन या सिंचाई के लिए कर सकते हैं। इससे जमीन का जल स्तर भी बढ़ेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

विज्ञापन

इन तालाबो में पानी एकत्र कर सकते हैं

भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि स्कीम के तहत जारी किए गए  तालाब का आकार 22मी.X 20मी.X 3मी. होगा। तालाब की कुल लागत रू. 105000.00 रू. है, इसमें किसान मछली पालन एवं फसलों की सिंचाई करने हेतु पानी एकत्र कर सकते हैं। जिसका 50 प्रतिशत अनुदान रू. 52500.00 का भुगतान डी.बी.टी.के माध्यम से सीधे किसान के बैंक खाते में जायेगा।

विज्ञापन

ट्रैक्टर से खुदवाए जाएंगे तालाब

भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि तालाब खुदवाने का कार्य ट्रैक्टर, जे.सी.बी.से किया जायेगा। तालाब बनने की जगह निर्धारित होते ही किसानों के खाते में पहली किस्त रू. 26250.00 भेज दी जायेगी। बाकी बकाया राशि तालाब कार्य पूरा हो जाने के बाद किसानों के खाते में भेज दी जाएगी।

विज्ञापन

इस बेबसाइट पर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे

विज्ञापन

कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत अनुसूचित जाति के कृषक भाईयों से अनुरोध है कि वह कृषि विभाग की बेबसाइट www.agriculture.up.gov.in के आपस्न “यन्त्र / खेत तालाब पर अनुदान हेतु टोकन निकालें” पर क्लिक कर जनसेवा केन्द्रों या स्वयं खेत तालाब बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, साथ ही अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नं. 8950743014 एवं 8303701382 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ