चलती स्कॉर्पियो पर स्टंट करते हुए रील बनाई, Video वायरल हुआ तो पुलिस ने की कार्रवाई

Stunt Boys In Lucknow: लोग सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए तरह- तरह के पैतरें अपना रहे थे। लोगों में इन दिनों स्टंटबाजी करके रील बनाने का शौक खूब चढ़ा है। यूपी के आगरा में कुछ युवक यूपी पुलिस का स्टिकर लगी स्कॉर्पियो से लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रील बनाते नजर आये। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

image - 2023-11-08T200702.944

Stunt Boys In Lucknow: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ सालों से रील बनाने का बुखार युवाओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है। लोग सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए तरह- तरह के पैतरें अपना रहे थे। लोगों में इन दिनों स्टंटबाजी करके रील बनाने का शौक खूब चढ़ा है। कभी बाइक पर लेटकर रील बना रहे हैं, तो कभी चलती कार की गाड़ियां खोलकर, कार की छत पर बैठकर वीडियो बना बनाकर पोस्ट करते है। वीडियों, पोस्ट पर लाइक्स बढ़ाने के चक्कर में ये लोग न तो खुद की जान की परवाह करते हैं और न ही दूसरों की। इस दौरान यूपी के आगरा से भी अब ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जहां कुछ युवक यूपी पुलिस का स्टिकर लगी स्कॉर्पियो से लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गाड़ी खड़ी करके रील बनाई है। इस दौरान उन्होंने सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर हाइवे भी ब्लॉक कर दिया।

विज्ञापन

स्टंट करते युवक की वीडियो वायरल

जहां कुछ युवकों द्वारा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो से स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोपियों की गाड़ियों पर यूपी पुलिस का स्टिकर लगा हुआ है। युवकों की गाड़ी के शीशे भी काले है। वायरल वीडियो में युवक तेज रफ्तार में चलती गाड़ी के साथ स्टंटबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

युवकों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

वायरल वीडियो देखते ही पुलिस हरकत में आई। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एसीपी ने बताया कि हाइवे और एक्सप्रेसवे से लगने वाले थानों को निर्देश दिया गया है कि इन गाड़ियों के बारे में पता करने का साथ एक्शन लें। साथ ही युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पहले भी हो चुका वीडियों वायरल

कुछ दिन पहले लखनऊ के इकाना स्टेडियम के बाहर एक युवक कार की छत पर चढ़ कर बेफिक्र होकर हुक्का पीते हुए धुएं से छल्ले बनाकर उड़ाते हुए नजर आया था।  इसके अलावा कुछ युवक बाइक पर असलहरे के साथ स्टंट करते हुए नजर आए थे।  वीडियो में बाइक पर खड़े होकर बाइक पर स्टन्ट के साथ युवक असलहे दिखा रहे थे। वीडियों वायरल होते ही पुलिस मामले की जांच की और युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ