UP News: झांसी में विदाई से पहले परीक्षा देने पहुंची दुल्हन; बोली- शादी से ज्यादा पढ़ाई जरूरी

UP News, Jhansi News, Indian Marriage News, Indian Marreage

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक छात्रा शादी के जोड़े में परीक्षा देने के लिए पहुंची तो उसे देख कर सभी लोग चौंक गए। 15 मई को छात्रा की शादी थी, जबकि 16 मई को उसकी बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा थी। लिहाजा छात्रा ने अपनी ससुराल विदा होने से पहले परीक्षा और फिर विदाई की रस्म पूरी की गई। छात्रा का कहना है कि जीवन में शादी जितनी महत्वपूर्ण हैं, उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण पढ़ाई है।

विज्ञापन

बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है कृष्णा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, झांसी के डोंगरी गांव निवासी कृष्णा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। उसकी शादी बबीना के यशपाल से तय हुई थी। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले कृष्णा की शादी 4 मई को तय थी, लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों के परिवार वालों ने 15 मई की तारीख तय की। इसी दौरान कृष्णा के कॉलेज से जानकारी हुई कि 16 मई को उसकी परीक्षा है।

विज्ञापन

15 को थी शादी 16 मई को परीक्षा

15 मई को बबीना से कृष्णा की बारात झांसी पहुंची। धूमधाम से शादी हुई। 16 मई को कृष्णा की विदाई थी, लेकिन कृष्णा ने विदाई का कार्यक्रम रोकते हुए पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर अपनी परीक्षा दी। इस दौरान वह दुल्हान के लिबाज में ही परीक्षा देने के लिए पहुंची। उसके बाद वह अपनी ससुराल के लिए विदा हुई। छात्रा के शिक्षकों ने भी उसके इस कदम की प्रशंसा की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ