UP News: नोएडा में अब बिना मीटर के नहीं चलेंगे ऑटो रिक्शा, तय हुआ किराया

UP News, Noida News, Noida Auto Rickshaw, Good News for Noida, Uttar Pradesh News

प्रतीकात्मक तस्वीर।

UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव होने वाला है। गौतमबुद्ध नगर के परिवहन विभाग ने बिना मीटर के चलने वाले ऑटो के खिलाफ अभियान चलाने की योजना बनाई है। विभाग के अनुसार जिले में लगभग फिलहाल 74% रजिस्टर्ड ऑटो हैं, जिनमें मीटर नहीं हैं। संख्या में बात करें तो 19,000 पंजीकृत ऑटो में से करीब 14,000 ऑटो में मीटर नहीं हैं।

बदले हुए किराए की दरें लागू

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ऑटो चालकों की ओर से किराए में संशोधन की मांग के बाद सरकार ने पिछले महीने किराए की नई दरें लागू कर दी हैं। इसके साथ ही परिवहन विभाग अब बिना मीटर वाले ऑटो के खिलाफ एक अभियान शुरू करने की योजना बना रहा है।

अभी ऑटो के लिए हैं पांच परमिट

उन्होंने बताया कि वर्तमान में नोएडा परिवहन विभाग पांच परमिट देता है, इन परमिट के मुताबिक नोएडा सिटी सेंटर, नोएडा फेज-2, दादरी, कासना और जेवर हैं। यहां से 16 किमी के दायरे में ये ऑटो चल सकते हैं। नोएडा ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुर्जर ने बताया कि करीब 5,000 ऑटो चालकों ने पहले ही मीटर लगा दिए हैं और यदि ऑटो जिले के भीतर यात्रा कर सकते हैं, तो दूरी पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

एक जिला-एक परमिट पर अभी फैसला नहीं

उन्होंने बताया कि हमने एक जिला एक परमिट की मांग की थी, जिसके तहत नोएडा से ऑटो को ग्रेटर नोएडा जाने और वापस आने की अनुमति देगा। हालांकि परिवहन विभाग ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है, एक बार परमिट प्रतिबंध समाप्त हो जाने के बाद अधिकांश ऑटो चालक मीटर लगवाएंगे।

अधीकृत ऑटो स्टैंड की हुई मांग

परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभाग ने एक जिला-एक परमिट की मांग को विचार के लिए राज्य परिवहन प्राधिकरण को भेज दिया है। इसके अलावा ऑटो यूनियन ने अधिकृत स्टैंड की भी मांग की है, क्योंकि वर्तमान में ड्राइवर मेट्रो स्टेशनों के बाहर कहीं भी पार्क करते हैं। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस कभी ऑटो को जब्त कर लेती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ