Boy Committed Suicide Uploaded Instagram Reel (असद खान, झांसी): उत्तर प्रदेश के झांसी में मोठ कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। फंदा लगाने से पहले युवक ने एक इंस्टाग्राम रील बनाई, जिसमें उसने फांसी का फंदा दिखाया। उसकी आंखों में आंसू थे और बैकग्राउंड में काफी दर्दभरा गाना चल रहा था। उसने वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया और फिर सुसाइड कर ली।
मरने से पहले वह फूट-फूट कर रोते हुए नजर आ रहा था। वहीं इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने वीडियो सोशल मीडिया पर देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन जब घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि घर के अंदर पेड़ से बेटे की लाश लटकी थी। वहीं इकलौते बेटे की लाश देखकर पिता मौके पर ही बेहोश हो गए। अन्य परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
यह भी पढ़ें:एक घर में 4 हत्याओं से दहशत; कुरुक्षेत्र में मिलीं जज के रीडर-पत्नी और बेटे-बहू की लाशें, 2 के काटे गले
कुछ दिन से तनाव में था अजय पाल
मिली जानकारी के अनुसार, मामला मोठ कोतवाली क्षेत्र के दायरे में आने वाले गांव नंदपुरा का है। मृतक की पहचान अजय पाल (22) के रूप में हुई है। उसकी मां की मौत हो चुकी है और पिता के साथ रहता था। वह इकलौता बेटा था, लेकिन उसके सुसाइड करने के बाद पिता पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पूरे गांव में गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अजय ने सुसाइड करने का कदम क्यों उठाया? अजय ने वीडियो में भी सुसाइड करने की वजह नहीं बताई। वहीं परिजनों के अनुसार, अजय पिछले कुछ दिन से तनाव में था, लेकिन उसने कभी किसी बात का जिक्र नहीं किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ हरिमोहन सिंह ने मामले की पुष्टि की और मृतक के चाचा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें:Syria के राष्ट्रपति का विमान क्रैश! देश छोड़कर भाग रहे थे, अचानक रडार से गायब हुआ था प्लेन
प्रेम प्रसंग के एंगल से शुरू हुई जांच
पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ हरिमोहन सिंह ने बताया कि अजय ने मकान के पीछे एक पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगाई। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रेम प्रसंग के एंगल से केस की जांच शुरू कर दी है। कई और एंगल से भी केस का खंगालेंगे। अजय के पिता और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जल्दी ही सुसाइड करने के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:कलयुगी बेटे की ‘कातिल’ कहानी; जानें क्यों मां को दी खौफनाक मौत, पूछताछ में उगले 5 सनसनीखेज राज
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
2 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
4 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
6 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
7 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
12 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines