कलयुगी बेटे की 'कातिल' कहानी; जानें क्यों मां को दी खौफनाक मौत, पूछताछ में उगले 5 सनसनीखेज राज

Delhi Mother Murder Case: दिल्ली में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और लूटपाट दिखाने के लिए साजिश रची, लेकिन वह अपने ही बिछाए जाल में फंस गया। पुलिस पूछताछ में वह टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए मर्डर की कहानी सुनाई।

Mother Murderer Arrested

अपनी ही रची साजिश में फंसा युवक।

Horrible Story of A Mother Murder: प्यार इंसान को वाकई अंधा बना देता है कि वह रिश्तों का लिहाज तक भूल जाता है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली में सामने आया। ख्याला इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए वारदात को लूटपाट दिखाने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस को घर में किसी संदिग्ध की एंट्री का सुराग नहीं मिला तो युवक पर शक हुआ।

विज्ञापन

पूछताछ करने पर वह घबरा गया तो पुलिस ने सख्ती बरती। फिर उसने अपना गुनाह कबूल लिया। पूछताछ में उसने मां के मर्डर की कहानी सुनाई। यह भी बताया कि उसने क्यों मां की हत्या की? क्यों उसने पुलिस को झूठी कहानी सुनाई। मामले ने बयान और सबूतों के आधार पर बेटे पर मां की हत्या का केस दर्ज किया।

विज्ञापन

कौन हैं हत्यारोपी और मृतका?

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम सावन बताया। उसकी उम्र 22 साल है। उसकी मां का नाम सुलोचना था और उनकी उम्र करीब 45 साल थी। सावन का एक बड़ा भाई कपिल भी है, जो 27 साल का है। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है, लेकिन वारदात के वक्त वह घर में मौजूद नहीं था। सावन माल ढोने का काम करता है। साल 2019 में पिता की मौत हो गई थी। 6 दिसंबर की रात को वारदात अंजाम दी।

सावन ने क्यों की मां की हत्या?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सावन ने पुलिस को बताया कि वह एक लड़की को पसंद करता है। उसने मां से कहा था कि वह उसकी गर्लफ्रेंड से शादी करा दे, लेकिन यह बात सुनकर मां नाराज हो गई थी। उसने सावन को काफी फटकार लगाई। जब उसने मर्जी के खिलाफ शादी करने की बात कही तो मां ने उसे प्रॉपर्टी से बेदखल करने की धमकी दी। यह सुनकर उसका दिमाग घूम गया और उसने मां की हत्या करने का फैसला लिया।

विज्ञापन

कैसे अंजाम दी वारदात?

सावन ने पुलिस को बताया कि उसने मां की हत्या तेजधार हथियार से की। उसने पहले ही प्लानिंग कर ली थी कि वह हत्या करने के बाद उनकी बालियां छीन लेगा और पुलिस को कॉल करके बताएगा कि उसकी मां की हत्या हो गई थी। इससे पहले वह घर का सारा सामान भी बिखेर देगा, ताकि पुलिस को लगे की लूटपाट के इरादे से हत्या की गई है, लेकिन जांच के दौरान पुलिस के शक की सुई उसकी तरफ घूम गई।

विज्ञापन

कैसे हुआ वारदात का खुलासा?

पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम में 6 दिसंबर की रात को सावन का कॉल आया। उसने बताया कि उसकी मां की हत्या हो गई है। घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पहली नजर में लगा कि लूटपाट के इरादे से हत्या हुई है। जांच करते हुए पुलिस ने CCTV कैमरे खंगाले तो वारदात वाले दिन किसी अनजान शख्स की घर में एंट्री नहीं मिली, इसलिए पुलिस को सावन पर शक हुआ।

विज्ञापन

सावन ने कैसे रची साजिश?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि सावन पर शक होते ही उसके बयान लेने शुरू किए। जब पुलिस पूछताछ करने लगी तो वह घबरा गया। सख्ती बरती तो वह टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल लिया। उसने बताया कि वह अपनी दिनभर की कमाई अपनी मां को देता था, लेकिन मां ने उसकी इच्छा पूरी नहीं की और उसे बेदखल करने की धमकी दी। मां के रवैये से वह दुखी हो गया था, इसलिए हत्या कर दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ