---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Syria के राष्ट्रपति का विमान क्रैश! देश छोड़कर भाग रहे थे, अचानक रडार से गायब हुआ था प्लेन

Syria President Plane Crash: सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का विमान क्रैश होने का दावा किया जा रहा है। चर्चा है कि वे अपने परिवार के साथ देश छोड़कर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनका विमान हादसे का शिकार हो गया।

---विज्ञापन---

Syria President Bashar Al-Assad Plane Crash: सीरिया में गहराए राजनीतिक संकट के बीच बड़ी खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का विमान क्रैश हो गया है। सूत्रों के अनुसार, उनका विमान आसमान में 500 मीटर ऊपर क्रैश हुआ, जिसका मलबा भी बरामद हो गया। क्रैश होने से पहले विमान रडार से गायब हो गया था। बताया जा रहा है कि वे अपने परिवार के साथ देश छोड़कर जा रहे थे कि रास्ते में विमान क्रैश हो गया। बता दें कि सीरिया में गृह युद्ध चल रहा है। विद्रोहियों के हमले के बाद सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद अपने परिवार के साथ राजधानी दमिश्क से निकल गए थे। वे विमान में सवार होकर जा रहे थे, लेकिन दावा किया जा रहा है विद्रोहियों ने उनके विमान को मार गिराया है।

 

---विज्ञापन---

पिछले 24 घंटे में विद्रोहियों ने कब्जाए शहर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया में पिछले 12 साल से गृह युद्ध चल रहा है। अब सीरियाई विद्रोहियों के हमले तेज़ हो गए हैं। विद्रोहियों ने अलेप्पो और होम्स जैसे प्रमुख शहर कब्ज़ाने के बाद विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क कूच किया। बीते दिन विद्रोही दमिश्क में घुस गए तो राष्ट्रपति का राजधानी छोड़नी पड़ी। वहीं अब सीरिया में तख्तापलट होने की खबरे हैं। बीते 24 घंटे में विद्रोहियों ने होम्स शहर पर कब्जा किया। होम्स में बनी राष्ट्रपति बशर अल असद के पिता की प्रतिमा को भी तोड़ दिया। सीरिया की सेना शहरों, कस्बों और गांवों में लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। वही सीरिया को सपोर्ट करने वाले देशों रूस, ईरान और लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने भी ने भी सीरिया की मदद करने में असमर्थता जताई है। सेना भी अब देश से पलायन करने लगी है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

सीरिया में अब विद्रोहियों के इस गुट का कब्जा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शाम (HTS) ने अब सीरिया पर कब्जा कर लिया है। इस गुट ने सीरिया और राजधानी दमिश्क को तानाशाह बशर अल-असद से आजाद कराने का ऐलान कर दिया है। साथ ही एक नए युग की शुरुआत की घोषणा की है। विद्रोही गुट आंतकी संगठन अलकायदा की ब्रांच था, लेकिन साल 2016 में इस गुट ने खुद को अलकायदा से अलग कर लिया है। गुट के नेता अबु मोहम्मद अल जोलानी हैं, जो कट्टरपंथी माने जाते हैं। पश्चिमी देश इस गुट को हिजबुल्लाह, हमास की तरह एक आतंकी संगठन मानते हैं।

अबु मोहम्मद अल जोलानी कौन?
विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेता अबु मोहम्मद अल जोलानी इस्लामिक नेता है। जोलानी का जन्म 1982 में हुआ और वह सीरिया की राजधानी दमिश्क के माजेह इलाके में पले बढ़े। जोलानी के परिवार का संबंध गोलान हाइट्स इलाके से है। जोलानी के दादा साल 1967 में गोलान हाइट्स से भाग गए थे, क्योंकि इजरायल ने गोलान हाइट्स पर कब्जा कर लिया था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

First published on: Dec 08, 2024 10:23 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola