एक घर में 4 हत्याओं से दहशत; कुरुक्षेत्र में मिलीं जज के रीडर-पत्नी और बेटे-बहू की लाशें, 2 के काटे गले

Haryana Kurukshetra Mass Murders: हरियाणा के कुरक्षेत्र जिले में एक घर में 4 हत्याएं हुई हैं। चारों की लाशें बरामद हो गई हैं। वहीं बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। किसी के न दिखने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया तो वारदात का खुलासा हुआ।

Haryana Kurukshetra Mass Murders

घर में घुसकर हत्याकांंड की जांच करती पुलिस।

Haryana Kurukshetra Mass Murders: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक घर में 4 हत्याएं होने से दहशत फैल गई है। बीती रात जज के रीडर, उसकी पत्नी, बेटे और बहू की हत्या कर दी गई। चारों की लाशें मिल चुकी हैं, वहीं रीडर के पोते की हालत नाजुक है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रीडर और उसकी पत्नी का गला काटा गया है।

विज्ञापन

दोनों की खून से सनी लाशें मिलीं। वारदात के वक्त सभी अपने-अपने कमरे में सो रहे थे, इसलिए अलग-अलग कमरों में लाशें मिलीं। पड़ोसियों को हर रोज की तरह कोई नजर नहीं आया तो अनहोनी की आशंका से पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने ही आकर घर का दरवाजा तोड़ा और लाशें बरामद की। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

ऊपर-नीचे वाले कमरों में मिली लाशें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त नैब सिंह, इमरित कौर, बेटे दुष्यंत, बहू अमृत कौर निवासी गांव यारा (शाहाबाद) के रूप में की है। नैब सिंह का 13 साल का पोता केशव घायल है। नैब सिंह कुरुक्षेत्र में ही एक जज के रीडर थे और दुष्यंत शाहाबाद कोर्ट में वर्किंग था। नैब सिंह और उनकी पत्नी इमरित कौर की लाशें नीचे वाले कमरे में मिलीं।

विज्ञापन

दुष्यंत और अमृत की लाशें ऊपर वाले कमरे में मिलीं। बेड के पास केशव बेहोशी की हालत में खून से लथपथ मिला। नैब सिंह और इमरित कौर की मौत हो चुकी थी। दुष्यंत और अमृत को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। केशव की जान बचाने की कोशिश डॉक्टर कर रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने वारदातस्थल से सबूत जुटा लिए हैं। CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

परिजनों का किसी से रंजिश से इनकार

थाना शाहबाद के SHO सतीश कुमार ने वारदात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वारदातस्थल से कोई हथियार नहीं मिला है। एक महिला का गला काटा गया, दूसरे के गले पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं हैं। फोरेंसिक टीम सबूत जुटा चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत होने के कारण पता चल जाएंगे। CCTV कैमरों से सुराग मिल सकता है। मृतक दुष्यंत के ताऊ के बेटे मांगेराम ने परिवार की किसी से रंजिश या दुश्मनी होने से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस मर्डर के एंगल से केस की जांच कर रही है। मर्डर-सुसाइड के एंगल से भी केस खंगालेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ