प्रेमी की बांहों में सो रही थी पत्नी की हत्या, गुस्साए पति ने प्रेमी को भी काटा, जालौन में वारदात

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के जालौन में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक युवक ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ सोता देख दोनों पर गुस्से में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। 

Crime News

जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। वहीं, दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है मामला 

ये मामला जालौन के गांव टिकरी मुस्तकिल का है। जहां कुंवर सिंह मजदूरी कर अपनी 32 वर्षीय पत्नी आरती के साथ रहता था। आए दिन पत्नी के कैरेक्टर पर शक के चलते कई बार विवाद भी होता रहता था।

इस दौरान चुर्खी थाना के गांव टिकावली निवासी छविनाथ सिंह की भतीजी की ससुराल उसी गांव में थी और उसका आना-जाना था। इस वजह से युवक की पत्नी से भी उसके संबंध जुड़ गए। पति को जब जानकारी हुई तो दोनों का इस बात पर काफी विवाद हुआ और देर रात उस युवक ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

पत्नी कर चुकी थी पुलिस से शिकायत

इस वारदात से करीब 10 दिन पहले पति को दोनों के बारे में जानकारी होने पर जमकर विवाद हुआ था। इस बात पर पत्नी ने थाने में पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। उधर, पति की पुलिस में कोई सुनवाई नहीं हुई और पत्नी की मारपीट की शिकायत के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

वह पुलिस के डर से इधर-उधर भटक रहा था। गुरुवार की रात 12 बजे वह अचानक घर पहुंचा, तो कमरे में पत्नी के साथ प्रेमी छविनाथ को सोते देख, उसने गुस्से में आकर ताबड़तोड़ दोनों पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। जिससे दोनों की मौत हो गई।

मासूम बच्चों ने सुनाई पूरी कहानी

इस वारदात से कमरे में सो रहे दोनों बच्चों की नींद खुली, तो दोनों चिल्लाकर बाहर आ गए। इसके बाद में ग्रामीण भी वहां आए और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार वर्मा, सीओ जालौन शैलेंद्र वाजपेयी ने पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए। रात में ही आरोपी पति पुलिस के सामने हाजिर हो गया और उसने बताया कि उसकी पत्नी चरित्रहीन महिला थी। गांव में भी उसके पहले से संबंध थे और कई बार वह भागने की धमकी दे चुकी थी। इस कारण से उसने हत्या कर दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ