इंसानियत से ज्यादा हुए 200 रुपये! उधारी नहीं देने पर दोस्तों ने 10वीं के छात्र को निर्वस्त्र कर पीटा

UP Crime News: यूपी के कानपुर में 200 रूपये के मामूली विवाद में 10वीं छात्र को उसी के साथियों से निर्वस्त्र कर पिटाई की। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

UP Crime News

हरदोई में शव से गहने उतारे।

विज्ञापन

UP Crime News: यूपी के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 10वीं के छात्र को उसके साथियों ने 200 रुपये के विवाद में निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा। इसका घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार घटना 18 दिसंबर सोमवार की है। 16 वर्षीय छात्र अपने साथियों के साथ पार्क में बैठा था। इस बीच स्कूल में पढ़ने वाले दोस्त एक युवक के साथ वहां आए और उसे जबरन उठा कर कार में बिठाया और वहां से चले गए। छात्र के साथी उसे कार में डालकर मऊरानीपुर रोड़ स्थित जंगल में ले गए। यहां पहले से 2 युवक मौजूद थे जिन्होंने शराब पी रखी थी। इसके बाद सभी ने मिलकर छात्र को कार से उतारा और निर्वस्त्र कर बेल्ट से पिटाई कर दी।

विज्ञापन

पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र रोते हुए उनसे माफ करने को कह रहा है। इसके बावजूद सभी मिलकर उसकी पिटाई कर रहे हैं। मामले में पुलिस ने छात्र के चार साथियों और युवक रम्मू सेन के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 504, 506, 500, 323 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रम्मू समेत 3 युवकों को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ