Umesh Pal Murder Case: तेरहवीं पर शांतिपाठ में उमेश पाल की मां बोलीं- अतीक के पूरे परिवार का खात्मा हो

Umesh Pal Murder Case, Prayagraj, UP News

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में उमेश पाल हत्याकांड के (Umesh Pal Murder Case) बाद गुरुवार को उनकी तेहरवीं का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान आगरा के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) उनके घर पहुंचे। उन्होंने घरवालों को सांत्वना देने के साथ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन

सीएम योगी पर पूरा भरोसा, न्याय जरूर मिलेगाः उमेश पाल की मां

शांतिपाठ में उमेश पाल की मां ने कहा क‍ि सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ पर उन्हें पूरा भरोसा है। उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। विलाप करते हुए उनकी मां ने कहा कि अभी वह बेहद दुख की घड़ी में है, लेकिन शांति पाठ और श्रद्धांजलि सभा के बाद सीएम योगी से मुलाकात की कोशिश करेंगी। अपनी बात उनके सामने रखेंगी। हालांकि उमेश पाल के तेरहवीं पर ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया गया था।

विज्ञापन

तेरहवीं के दिन नहीं रुके मां के आंसू

बता दें कि बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या का आज 14वां दिन है। उमेश पाल के घर गुरुवार को तेरहवीं का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सुलेम सराय स्थित आवास पर शांति पाठ हुआ। बताया गया है कि इस दौरान सिर्फ परिवार के लोग और कुछ खास रिश्तेदार ही शामिल हुए। वहीं तेरहवीं के कार्यक्रम में लोगों और रिश्तेदारों को देख उमेश पाल की मां के आंसू रुक नहीं पाए।

विज्ञापन

शांति पाठ में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल

उमेश पाल की मां ने इस दौरान कहा कि जिस तरह से उनके बेटे को गोलियों से भूना गया है, उसी तरह अतीक अहमद के पूरे परिवार का भी खात्मा होना चाहिए। इस मौके पर प्रयागराज में उमेश पाल के घर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह ने परिवार वालों कों सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि कानून और संविधान के तहत कार्रवाई चल रही है। कुछ आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ