Gonda Train Accident में 4 की मौत, 7 घायल, मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा

Dibrugarh Express Derailed in Gonda UP : देश में ट्रेन हादसों का सिलसिला नहीं थम रहा है। उत्तर प्रदेश में एक और ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पास के रेलवे स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई।

Train Accident

यूपी में ट्रेन हादसा

विज्ञापन

UP Train Accident : उत्तर प्रदेश में ट्रेन हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। गोंडा के पास एक ट्रेन के 12 डिब्बे बेपटरी हो गए, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कुछ यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। रेलवे प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पटरी से उतरे डिब्बों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। साथ ही एंबुलेंस से घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें एसी के चार कोच भी शामिल हैं। इस ट्रेन का नंबर 15904 है। गोंडा-झिलाही के बीच पिकौरा के पास ट्रेन बेपटरी हुई। इसकी सूचना झिलाही रेलवे स्टेशन को दी गई। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को डिब्बों से बाहर निकाला।

विज्ञापन

रेल मंत्रालय ने मुआवजा का किया ऐलान

रेल मंत्रालय ने ट्रेन दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल को 250000 रुपये और मामूली रूप से चोटिल को 50000 रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। साथ ही बस से यात्रियों को मनकापुर पहुंचाया गया, जहां से उन्हें स्पेशल ट्रेन से गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में हुए ट्रेन हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हर संभव सहायता पहुंचाने और घायलों के समुचित उपचार के उपलब्ध कराने को कहा है। सीएम के निर्देश पर आसपास के जिलों के सभी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में जुट गई है।

विज्ञापन

इससे पहले भी हुए थे कई ट्रेन हादसे 

आपको बता दें कि इससे पहले 16 जुलाई को असम के डिब्रूगढ़ जिले में कामरूप एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और एक कोच अलग हो गया था। यह घटना असम के डिब्रूगढ़ क्षेत्र में लाहोवाल और चौलखोवा के बीच हुई थी। वहीं, ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना हुई थी, जिसमें कई यात्रियों की जान चली गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ