Gonda Train Accident: पटरी छोड़ दूर चली गई 2 बोगी, Videos में देखें भीषण हादसा

UP Gonda Train Accident : यूपी के गोंडा में डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी हो गई। ट्रेन की दो बोगी पटरी से उतरकर दूर चली गई, जिससे ट्रेन के बाकी डिब्बे भी बेपटरी हो गए। स्थानीय रेलवे स्टेशन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुटी है।

Train Accident

यूपी में बपटरी हुई ट्रेन।

Dibrugarh-Chandigarh Express Derailed : उत्तर प्रदेश के गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के 12 डिब्बे अचानक से बेपटरी हो गए, जिससे 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ट्रेन हादसे को लेकर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस की दो बोगी पटरी छोड़कर दूर चली गई।

रेलवे प्रशासन की टीम बोगियों में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की इमरजेंसी खिड़कियों से यात्री निकाले जा रहे हैं। इस दुर्घटना की वजह से इस रूट की 11 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया और दो रेलगाड़ियां कैंसिल कर दी गईं।

पीड़ितों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

इस ट्रेन हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने पीड़ितों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया। इसे लेकर पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि बाराबंकी-गोरखपुर रेल खंड पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के बीच डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना को लेकर युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

हादसे में 2 यात्रियों की मौत

उत्तर प्रदेश के रिलीफ कमिश्नर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जिलाधिकारी ने बताया कि 2 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

जानें सीएम योगी ने क्या दिए निर्देश?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित करने एवं घायलों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं। प्रभु श्रीराम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ के लिए प्रार्थना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ