इटावा में पत्नी और 3 बच्चों के 'हत्यारे' के ऊपर से गुजरी ट्रेन, नहीं आई खरोंच

Etawah News: यूपी के इटावा में एक सर्राफा व्यापारी ने पत्नी और 3 बच्चों की हत्या कर दी और खुद सुसाइड करने रेलवे स्टेशन पहुंच गया। हालांकि कैसे भी करके उसकी जान बच गई। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

Trader Poisoned Wife and Children in Etawah

Trader Poisoned Wife and Children in Etawah

Trader Poisoned Wife and Children in Etawah: यूपी के इटावा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सर्राफा व्यापारी ने पत्नी और 3 बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर स्वयं सुसाइड करने रेलवे स्टेशन पहुंच गया। जहां पूरी ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई, लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आई और वह जिंदा बच गया। इसके बाद पुलिस ने उसको अरेस्ट कर लिया।

विज्ञापन

इटावा के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुरा निवासी व्यापारी मुकेश वर्मा ने अपनी पत्नी रेखा वर्मा और 3 बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। रेखा, मुकेश की दूसरी पत्नी थी और हत्या के बाद सुसाइड नोट लिखा और 112 नंबर डायल कर पुलिस को हत्या की जानकारी दी। इसके बाद स्वयं रेलवे स्टेशन पहुंचा और सामने से आ रही मरूधर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे लिपट गया। हालांकि पूरी ट्रेन के ऊपर से निकल जाने के बाद भी उसे खरोंच तक नहीं आई और वह जिंदा बच गया। फिलहाल आरोपी पति को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

विज्ञापन

हत्या क्यों की, यह जांच का विषय

वहीं हत्या की सूचना के बाद एसएसपी संजय वर्मा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हत्या और सुसाइड का यह रहस्य तो एक जांच का विषय है, लेकिन सिरफिरे की वजह से मासूम बच्चों और पत्नी की जान चली गई। घर में कहीं पर खून के दाग नहीं पाए जाने के कारण पुलिस ने जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन

एसएसपी ने बताया फिलहाल हत्या के कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह ही सामने आ रही है। अन्य तथ्यों और आरोपित पति से पूछताछ के बाद ही मुख्य राज उजागर होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ