UP में बृजभूषण सिंह के पांव छूने वाले थाना प्रभारी का क्यों हुआ तबादला? जानें पूरा मामला

Brij bhushan Singh News: यूपी में बृजभूषण सिंह के पांव छूने वाले थाना इंचार्ज पर गाज गिरी है। पुलिस विभाग ने उनका तबादला कर दिया है। इससे पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने जांच का आदेश दिया था।

Brij bhushan Singh News

Brij bhushan Singh

UP News: बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह के पांव छूने वाले थाना इंचार्ज का तबादला कर दिया गया है। थाना इंचार्ज के पांव छूने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो को लेकर लोगों ने पुलिस की बड़ी आलोचना की थी। यह वीडियो के बीजेपी के पूर्व विधायक गजाधर सिंह की तेरहवीं के कार्यक्रम का था। बृजभूषण सिंह 25 अक्टूबर को पूर्व विधायक गजाधर सिंह के तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

तेरहवीं के कार्यक्रम के दौरान डीह थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने उनके पांव छूए। इस पर अब कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अनिल सिंह को हटा दिया गया है। उनका तबादला अपराध शाखा में कर दिया गया है। थाना इंचार्ज का वीडियो फेकबुक पर लाइव चल रहे किसी शख्स के कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में थाना इंचार्ज पुलिस की वर्दी में नजर भी आ रहे हैं।

जांच में सामने आया सच

मामले को देखते हुए पुलिस ने संज्ञान लिया और एसपी डॉ. यशवीर सिंह कहा कि उनके संज्ञान में वीडिया आया। मामले की जांच सलोन के क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार को सौंपी गई। केस को लेकर कार्रवाई और जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। मामले के बाद अब थाना इंचार्ज अनिल सिंह को हटा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने पांव नहीं छुए, बल्कि उनका पेन जमीन पर गिर गया था, वे उसे उठाने के लिए नीचे झुके थे। बता दें कि यूपी सरकार इन दिनों एक्शन मोड में हैं। जहां पिछले दिनों 10 वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया, वहीं एक आईएएस अधिकारी मनोज सिंह को उनकी रिटायरमेंट से एक महीने पहले ही वेटिंग लिस्ट में भेज दिया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ