---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

बदायूं में खूनी संघर्ष, पुरानी रंजिश में तीन की गोली मारकर हत्या, तीन की हालत गंभीर

Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं में बुधवार को मामूली विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस का दावा है कि दोनों गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। हत्या के केस में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की […]

Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं में बुधवार को मामूली विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस का दावा है कि दोनों गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। हत्या के केस में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

खेत से ट्राली गुजरने पर शुरू हुआ विवाद

यह पूरा मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के भक्ता नगला गांव की है। बुधवार की दोपहर गांव निवासी महिपाल और उनके परिजन खेत में खाद डाल रहे थे। तभी विरोधी सीताराम पक्ष के लोग खाद से भरी ट्राली लेकर खेत से गुजरने लगे। जिसका महिपाल ने विरोध किया।

---विज्ञापन---

इसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद, थोड़ी देर में खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद देखकर दोनों ओर से लोग जुट गए। एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई।

---विज्ञापन---

इन तीन लोगों की गई जान

इस दौरान महिपाल पक्ष की तरफ से जयप्रकाश (18 साल), सत्येंद्र यादव (20 साल) और सीताराम के पक्ष से रेशम पाल (30 साल) की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

2021 से चल रही रंजिश

पुलिस का कहना है कि 5 अक्टूबर 2021 को महिपाल सिंह यादव और सीताराम यादव के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान गोली लगने से सीताराम के बेटे जगदीश की मौत हो गई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: UP Budget 2023: बजट से पहले योगी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मंत्री ने की धक्का-मुक्की, Viral Video

First published on: Feb 22, 2023 08:36 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola