UP Budget 2023: बजट से पहले योगी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मंत्री ने की धक्का-मुक्की, Viral Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Govt) की ओर से बुधवार को बजट 2023 (UP Budget 2023) पेश किया गया। सुबह 11 बजे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत मंत्रीमंडल के कई मंत्री विधानसभा पहुंचे। सदन में जाने से पहले सभी लोग फोटो खिंचवाने लगे। इसी दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बजट 2023 पेश किया गया। सुबह प्रदेश सरकार के सभी मंत्री विधानसभा पहुंचे। सदन में जाने से पहले सभी लोग एक कॉरिडोर में खड़े होकर मीडिया के सामने फोटो खिंचा रहे थे। तभी फोटो खिंचाने के लिए पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने मंत्री बल्देव सिंह ओलख और मंत्री संदीप सिंह को धक्का दे दिया।
#WATCH | UP's Yogi Adityanath government will present its seventh overall budget since 2017, today pic.twitter.com/sZSogjJ6Qy
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 22, 2023
यह घटना वहां खड़े मीडिया वालों के कैमरों में कैद हो गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी 11 सेकेंड के वीडियो में यह घटना साफ तौर पर देखी जा सकती है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी और वित्त मंत्री समेत सभी मंत्री विधानसभा हॉल की ओर चले गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: