UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चोर ने एक बैंक में गुरुवार देर रात धावा बोल दिया। हैरानी की बात तो ये है कि चोर कैश गिनने वाली मशीन चोरी करके ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं। जैसे ही ये मामला खुला तो लोगों में चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों का कहना है कि चोरों के पास ज्यादा कैश था, इसलिए वो गिनती के लिए मशीन ही चोरी करके ले गए।

ये सामान भी ले गया चोर

जानकारी के मुताबिक मामला थाना पिलखुवा क्षेत्र के ग्राम डूहरी स्थित प्रथमा ग्रामीण बैंक का है। यहां देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। बैंक परिसर की बाउंड्री को लांघकर चोर खिड़की के रास्ते बैंक में प्रवेश कर गए। बताया गया है कि बैंक में गार्ड मौजूद था, जिसे चोरों ने बंधक बना लिया। इसके बाद चोर गार्ड की बंदूक, कारतूस, नोट गिनने की मशीन आदि चोरी कर ले गए।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने की जांच

हालांकि पुलिस का कहना है कि बैंक में रखा कैश चोर नहीं ले जा सके। सुबह जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो एसपी अभिषेक वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने बैंक में जांच-पड़ताल की है। एसपी ने दावा किया है कि बैंक में हुई चोरी का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।

गांव वालों ने दी जानकारी

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जब डुहरी गांव के लोगों ने बैंक के ताले टूटे हुए देखे, तो इसकी लूचना उन्होंने पुलिस के साथ-साथ बैंक के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और बैंक अधिकारी मौके पर पहुंच गये। एसपी अभिषेक वर्मा भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

जांच में मिले अहम सुराग

एसपी ने बताया कि घटना देर रात करीब दो बजे की है। बैंक से गार्ड की एक सिंगल बैरल की बंदूक, कारतूस और नोट गिनने की मशीन चोरी हुई है। बैंक परिसर में फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की है। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम साक्ष्य मिले हैं। उन्होंने कहा कि चोर बैंक की बाउंड्री को लांघ कर खिड़की के रास्ते से अंदर घुसा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ