सपा सभासद ने पहले की बहस, फिर बीजेपी नेता को जड़ दिया थप्पड़; क्या है पूरा मामला?

SP Councilor beats up BJP leader in Jaunpur : जौनपुर में सभा सभासद ने बीजेपी नेता को नगर पालिका परिषद के चेयरमैन चैंबर में थप्पड़ जड़ दिया, जिससे हड़कंप मच गया। बाद में, पुलिस सपा सभासद को कोतवाली लेकर आई।

SP councilor beats up BJP leader in Jaunpur

सपा सभासद ने बीजेपी नेता को जड़ा थप्पड़

SP Councilor beats up BJP leader in Jaunpur : (नीतीश कुमार) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बढ़ती ठंड के बीच अलाव जलाने की जगह बदलने को लेकर नगर पालिका परिषद में जमकर विवाद हो गया। चैयरमैन चैंबर में सपा सभासद के द्वारा भाजपा नेता को थप्पड़ मारने से हड़कंप मंच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी सभासद को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई हैं। इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन

अलाव की शिकायत लेकर नगर पालिका परिषद पहुंचे सभासद

विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा ठंड को देखते हुए नगर में अलाव जलवाया जा रहा है। नगर पालिका से चंद कदमों की दूरी पर स्थित झगडू हलवाई के सामने जलाये जा रहे अलाव की जगह बदलने को लेकर आज इलाके के सभासद दीपक जायसवाल नगर पालिका परिषद पहुंचे। चेयरमैन मनोरमा मौर्या की गैर मौजूदगी में उनके पति राम सूरत मौर्या जन समस्याओं का निस्तारण कर रहे थे।

शिव शंकर साहू और दीपक जायसवाल में हुई बहस

विज्ञापन

सपा सभासद दीपक चेयरमैन पति से अपनी शिकायत दर्ज करा रहे थे। इसी बीच कक्ष में मौजूद ख्वाजगी टोला वार्ड के भाजपा वार्ड अध्यक्ष शिव शंकर साहू से उनकी बहस होने लगी। इसी बीच दीपक ने एक जोरदार थप्पड़ भाजपा नेता को जड़ दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से चेयरमैन के चैंबर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

सभासदों ने कोतवाली में किया हंगामा

थप्पड़ की गूंज चेयरमैन व अन्य लोगों को हुई तो सभी आक्रोशित होकर सभासद दीपक जायसवाल पर हमला बोलने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गयी। दीपक की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही भारी संख्या में सभासद कोतवाली पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

चैयरमैन के कुनबे पर लगा आरोप

सभासद रेनू पाठक, मुकेश सिंह और जगदीश मौर्या ने इस घटना का जिम्मेदार चेयरमैन के कुनबा पर ठहराया है। सभी सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या के पति अनधिकृत रूप से अपने आपको चेयरमैन प्रतिनिधि बनकर अध्यक्ष के क्षेत्राधिकारी का प्रयोग करते रहते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ