कौन हैं लेडी सिंघम Shrestha Thakur? जिनके नाम से कांपते हैं जालसाज, अब खुद ही हुईं धोखाधड़ी का शिकार

Shrestha Thakur: श्रेष्ठा ठाकुर साल 2012 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती यूपी के शामली जिले में डिप्टी एसपी पद पर है।

Shrestha Thakur

श्रेष्ठा ठाकुर

Shrestha Thakur Deputy SP: उत्तर प्रदेश के शामली में तैनात डिप्टी एसपी श्रेष्ठा ठाकुर को यूपी की लेडी सिंघम के नाम से जाना जाता है। उनके नाम से जिले में जालसाज डरकर भाग जाते हैं, वहीं बदमाश उन्हें देखकर थर-थर कांपते हैं। लेकिन अब डिप्टी एसपी के साथ ही धोखाधड़ी हुई है। करने वाला भी कोई और नहीं उनके पति रोहित राज है। दरअसल, दोनों की किसी मेट्रोमोनियल साइट से जान-पहचान हुई थी। रोहित ने खुद को IRS अफसर बताया था। लेकिन यह बात झूठ निकली। रोहित और श्रेष्ठा के बीच तलाक हो चुका है। लेकिन हाल ही में श्रेष्ठा ने गाजियाबाद में रोहित के खिलाफ उनका नाम यूज कर लोगों के साथ ठगी करने की शिकायत की है।

विज्ञापन

भाईयों का मिला सपोर्ट, मनचलों को सब सिखाने के लिए ज्वाइन की पुलिस फोर्स

जानकारी के अनुसार श्रेष्ठा ठाकुर साल 2012 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती यूपी के शामली जिले में डिप्टी एसपी पद पर है। श्रेष्‍ठा के पिता का नाम एसबी सिंह भदौरिया है। कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाली श्रेष्ठा उन्नाव की रहने वाली हैं। परिवार में उनके दो बड़े भाई हैं। श्रेष्ठा की पढ़ाई कानपुर में हुई, उन्होंने यहां से ग्रेजुशन की। श्रेष्ठा ने मीडिया को बताया था कि वह जब पढ़ाई करती थीं तो मनचले लड़कियों को बड़ा परेशान करते थे। इन्हीं आवारागर्दों को सबक सिखाने के लिए उन्होंने पुलिस फोर्स ज्वाइन करने का लक्ष्य बनाया था। श्रेष्ठा अकसर जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए काम करती हैं। वह पुलिस अधिकारी बनने का श्रेय अपने भाईयों को देती हैं।

विज्ञापन

श्रेष्ठा का नाम लेकर कर रहा था धोखाधड़ी 

गाजियाबाद में श्रेष्ठा द्वारा हाल ही में दी शिकायत के अनुसार साल 2018 में मेट्रोमोनियल साइट से उनकी रोहित राज से मुलाकात हुई। अब उनका तलाक हो चुका है लेकिन बावजूद इसके वह अब भी उनके नाम से लोगों से ठगी कर रहा है। कई लोग उनसे इस बात की शिकायत कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि रोहित ने खुद को झारखंड रांची में तैनात बताया था। दरअसल, उस समय रांची में इस नाम से एक अफसर था, जिससे परिजन धोखा खा गए। शादी के बाद भी वह लोगों से सरकारी महकमों में काम निकलवाने के नाम पर ठगी करता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ