जंगल से चीखने की आवाज, सामने भेड़ियों का झुंड, तो इसलिए बहराइच में मनाई जाती 'दिवाली'

Bahraich Bhediya Attack News : उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के डर से न तो लोग रात में सो पा रहे हैं और न ही दिन में घर से बाहर निकल पा रहे हैं। वे हाथों में लाठी-डंडे लेकर आदमखोर को ढूंढने निकल जाते हैं और रातभर अपने परिवार की सुरक्षा करते हैं।

Bahraich Operation Bhediya

बहराइच में जंगल के आसपास गांवों में अभी से मनाई जा रही दिवाली।

UP Bahraich Operation Bhediya : यूपी के बहराइच में आदमखोर हो चुके भेड़ियों का खौफ है, जिससे आसपास के लोग डरे सहमे हुए हैं। उनकी रातों की नींद हराम हो गई और वे लाठी-डंडे लेकर अपनी एवं बच्चों की सुरक्षा करते हैं। दिवाली आने में अभी काफी दिन बचे हैं, लेकिन जंगल से सटे गांवों में आदमखोर को रोकने के लिए कई हफ्तों से पटाखे फोड़े जा रहे हैं। जैसे-जैसे सूरज ढलता है, वैसे-वैसे हत्यारे भेड़ियों का झुंड गांव की ओर बढ़ता है।

विज्ञापन

जंगल से भेड़ियों के चीखने की आवाजें आती हैं। ग्रामीणों द्वारा भोर होने तक रुक-रुक कर पटाखे फोड़े जाते हैं और भेड़ियों को डराने के लिए सभी अंधेरे इलाकों को तेज रोशनी की जाती है। इसे लेकर प्रभागीय वन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए कई गांवों में हर घंटे पटाखे फोड़े जा रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि तेज आवाज और रोशनी भेड़ियों को गांवों में आने से रोकेगी।

विज्ञापन

भेड़ियों के हमलों से प्रभावित गांवों में चौकसी बढ़ी

विज्ञापन

बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि जब से भेड़ियों को इस क्षेत्र में देखा गया है, तब से पुलिस हाई अलर्ट पर है। भेड़ियों के हमलों से प्रभावित गांवों में चौकसी बढ़ा दी गई है। आगे की घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बहराइच के सिसैया गांव में स्थित गन्ने के खेतों में तैनात वन विभाग की टीम ने गुरुवार को एक भेड़िये को पकड़ा था। हरदी इलाके में तीन भेड़ियों को पकड़ने के बाद टीम को यह सफलता मिली। टीम बचे दो भेड़ियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

जंगल के पास वाले गांवों में लगीं लाइटें

आपको बता दें कि बहराइच में पिछले डेढ़ महीने में भेड़ियों के हमलों से 9 लोगों की जान चली गई, जबकि दर्जनों लोग जख्मी हो गए। एसपी ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से हाई मास्ट लाइटें लगाई गई हैं। जंगल के आसपास वाले गांवों में गश्त करने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। टीमें हर घंटे चक्कर लगा रही हैं। वन विभाग की 25 टीमें भेड़ियों को पकड़ने के लिए जुटी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 350 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ