'बहन-बेटियों को गंदी नजर से देखा, आंखें फोड़ देंगे, हाथ-पैर तोड़ देंगे'; Suraj Pal Amu के 5 विवादित बयान

Suraj Pal Amu Karni Sena National President: करणी सेना का 5वां स्थापना दिवस मनाने आए सूरज पाल अमू ने एक बार फिर तीखे बयान दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की।

Suraj Pal Amu Karni Sena National President

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अमू

Suraj Pal Amu Karni Sena National President Statement: अगर कोई बहन-बेटियों की तरफ आंख उठाकर भी देखेगा तो उसकी आंखें फोड़ देंगे, हाथ पैर तोड़ देंगे! कानून-नियमों को भी ताक पर रख देंगे! मथुरा और काशी में मुगलों द्वारा बनाई गई गुम्मटों को भी जल्द ही करणी सेना तोड़ देगी, चाहे किसी को बुरा लगे चाहे भला! क्योंकि उन गुम्मटों में से मुगलों की अत्याचारों की झलक दिखती है, जो हमको कतई बर्दाश्त नहीं! यह कहना है करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अमू का, जिन्होंने अलीगढ़ में हैबिटेट सेंटर में करणी सेना का 5वां स्थापना दिवस मनाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सराहा

कार्यक्रम में करणी सेना के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अमू को बुलाया गया था। मीडिया से बातचीत करते समय और मंच से लोगों को संबोधित करते समय सूरज पाल अमू ने काफी बड़ी-बड़ी बातें कह डालीं।

उन्होंने कहा कि मुगलों द्वारा हमारे देवी-देवताओं के धार्मिक स्थलों पर किए गए अत्याचारों के खिलाफ जो बीड़ा उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने उठा रखा है, वाकई तारीफ योग्य है। जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच से बोलते हैं तो ऐसा लगता है कि मानो शेर दहाड़ रहा हो। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की भी तारीफ की।

काशी में गुम्मट को गिराने का दावा

सूरज पाल अमू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर अयोध्या के रूप में देश को जो धरोहर दी है, उससे जनता को अंदाजा हो गया है कि देश में वाकई राम राज्य आ गया है। करणी सेना ने बाबरी ढांचा ध्वस्त करने में भी करणी सेना ने योगदान दिया था।

लाखों कार सेवकों के साथ राम मंदिर निर्माण का रास्ता बनाया था। उस समय मुझे मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया था। राम जन्मभूमि के ऊपर मुगलों द्वारा बनाई गई गुम्मट देखकर हमें गुलामी का अहसास होता था। काशी कोर्ट का आदेश भी आ गया है। वहां बनी गुम्मट भी अवैध है, इसलिए उसे भी जल्द ही ढहा दिया जाएगा।

अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ रखने की मांग

सूरज पाल अमू ने कहा कि अलीगढ़ में नुमाइश चल रही है। हम उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से निवेदन करेंगे कि जल्द ही अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ रखा जाए। जल्दी करणी सेना हरिगढ़ नुमाइश में अपना कैंप लगाएगी। अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंदुओं के साथ आज भी भेदभाव होता है। कई आतंकी मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पकड़े जा चुके हैं।

लोगों ने कहा था कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आतंकी गतिविधियां होती हैं, जबकि वह एक शिक्षण संस्थान है। करणी सेना वाले यह नहीं चाहते कि उन्हें वहां जाकर उनका इलाज करना पड़े। अगर हमारी बेटियों के साथ या किसी भी बहन-बेटी के साथ छेड़खानी होगी तो हाथ पैर तोड़ देंगे। अगर बहन बेटियों की बात आई तो हम कानूनों को भी ताक पर रख देंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ