ग्रेटर नोएडा में प्लॉट्स की नई स्कीम लॉन्च, जानें कीमत, लोकेशन... कैसे करें अप्लाई?

Commercial Plot Scheme Launched In Greater Noida : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कमर्शियल प्लॉट्स की नई योजना लॉन्च की। इसके तहत 22 मॉल्स बनाए जाएंगे, जिससे लोगों को खरीदारी करने में आसानी होगी। आइए जानते हैं कि इन प्लॉट्स की कीमत और लोकेशन।

Greater Noida commercial plot scheme

ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट्स की नई स्कीम लॉन्च। (File Photo)

विज्ञापन

Greater Noida Commercial Plot Scheme Launched : अगर आप एनसीआर में प्लॉट्स खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 22 कमर्शियल प्लॉट स्कीम लॉन्च की। इस प्लॉट्स का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। ये प्लॉट्स शहरों के बीचोंबीच आवासीय क्षेत्र में स्थित हैं, जोकि 1,500 वर्ग मीटर से लेकर करीब 19,000 वर्ग मीटर तक फैला है।

इसे लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि इस स्कीम के भूखंडों के लिए 29 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। रियल एस्टेट से जुड़े बिजनेसमैन के लिए यह एक शानदार मौका है, क्योंकि इन प्लॉट्स के आवंटन के बाद प्राधिकरण के पास ऐसी और योजना लाने के लिए जमीन नहीं है। ई-नीलामी में अधिक बोली लगाने वाले को ही आवंटन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Advertisment

जानें प्लॉट्स की क्या है लोकेशन?

संतोष कुमार ने आगे बताया कि अगले साल तक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के स्टार्ट हो जाने के बाद जमीन की मांग बढ़ गई है और प्राधिकरण के पास सीमित भूमि है। सेक्टर 10, सेक्टर 12, डेल्टा वन, सिग्मा टू, थ्री और फोर, इटा वन, केपी थ्री (तुगलपुर), चाई-फाई, जीटा वन में स्थित भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन 19 सितंबर तक चलेगा। इसके लिए फीस और डॉक्यूमेंट सबमिट करने की अंतिम तारीख 26 सितंबर है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार ने कहा कि इन्वेस्टर्स की मांग और ग्रेटर नोएडा के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर 22 भूखंडों की योजना लांच की गई। इन प्लॉट्स के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन होगा। आवेदन एसबीआई पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे, जिसे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट से भी जोड़ा गया है, ताकि आवेदक प्राधिकरण की साइट से भी आवेदन कर सकें।

विज्ञापन

जानें क्या है कीमत?

विज्ञापन

इन 22 कमर्शियल प्लॉट्स में से 11 दो फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) के हैं और 11 भूखंड चार एफएआर के हैं। दो एफएआर प्लॉट्स की कीमत 9.62 करोड़ रुपये से लेकर ​​119.53 करोड़ रुपये और चार एफएआर प्लॉट्स की कीमत 35.96 करोड़ से लेकर ​​105.89 करोड़ रुपये के बीच है। इन प्लॉट्स में 22 शॉपिंग मॉल्स खुलेंगे, जिससे ग्रेटर नोएडा के लोग रोजमर्रा की चीजें आसानी से खरीद सकेंगे। मॉल्स से मिलने वाले पैसों को ग्रेटर नोएडा के विकास में लगाया जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ