होटल में दरिंदगी के बाद दोस्तों को परोस दी युवती, यूपी की पीड़िता से जुल्म की हदें पार...कौन हैं ये 4 दरिंदे?

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के रहने वाले शख्स ने अपनी ही मंगेतर के साथ जो किया, उसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। पुलिस ने मंगेतर के अलावा उसके 3 दोस्तों को अरेस्ट किया है। आरोपी की जल्द पीड़िता से शादी होने वाली थी। चौंकाने वाले मामले के बारे में जानते हैं।

misdeed

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने मंगेतर पर रेप करने का आरोप लगाया है। मंगेतर ने रेप करने के बाद पीड़िता को 3 दोस्तों के हवाले कर दिया। जिन्होंने लड़की के साथ कार में मारपीट और छेड़छाड़ की। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे फोन कर मिलने बुलाया था। आरोपी उसे उत्तराखंड के ऋषिकेश के एक होटल में ले गया। यहां आरोपी ने उससे रेप किया और शरीर पर कई जगह काट लिया। जिससे वह जख्मी हो गई। वापस लौटते समय आरोपी ने अपने 3 दोस्तों को बुला लिया। दोस्तों ने उसके साथ चलती कार में मारपीट और छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपियों ने उसे गाजियाबाद के एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार लड़की के साथ 21 अगस्त को दरिंदगी की गई थी। पुलिस ने 30 अगस्त को मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट किया था। युवती गाजियाबाद के कविनगर थाना इलाके की रहने वाली है। युवती के मंगेतर का नाम अंशु चौधरी है। जो राजनगर में रहता है। दोनों की कई दिन पहले शादी तय हो गई थी। जिसके बाद नियमित तौर पर दोनों फोन पर बात करने लगे। 21 अगस्त को आरोपी ने फोन कर मिलने बुलाया था। वह आरोपी के पास शाम 5 बजे पहुंची। इसके बाद आरोपी उसे ऋषिकेश के एक होटल में ले गया।

फोन तोड़ा, फिर किया घिनौना काम

आरोपी ने उसका फोन तोड़ दिया। उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया। गर्दन, हाथ और कई जगह पुलिस को काटे जाने के निशान पीड़िता ने दिखाए हैं। 22 अगस्त को आरोपियों ने उसे गाजियाबाद लाकर छोड़ा। आरोपी के दोस्तों यश औजाल, मुस्तफा और आदित्य कपूर ने चलती कार में उससे छेड़छाड़ की। इस दौरान आरोपी भी मौजूद था। विरोध करने पर उसे पीटा गया। जिसके बाद उसे पंचशील पेट्रोल पंप पर फेंककर फरार हो गए। इसके बाद युवती ने 24 अगस्त को UP पुलिस को शिकायत की थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ