जो दारोगा घूस लेते सस्पेंड, उसी को किया सम्मानित, 2 दिन पहले SP ने किया था सस्पेंड

MAU Crime News: रिश्वत मामले में सस्पेंड हुए दारोगा को थानाध्यक्ष ने पार्टी कर शानदार विदाई दी है। इसके कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रह हैं। ऐसे में रिश्वत मामले में सस्पेंड दारोगा की विदाई सवाल खड़े कर रही हैं।

UP SI suspend Demanding Bribe

दारोगा जयप्रकाश यादव

UP SI suspend Demanding Bribe: यूपी पुलिस एक ओर ताबड़तोड़ हार्डकोर अपराधियों के एनकाउंटर कर रही है तो वहीं दूसरी ओर वह अपने कारनामों की वजह से चर्चा में रहती है। मऊ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दारोगा जयप्रकाश यादव को थाना प्रभारी संजय सरोज ने सम्मानित कर विदा किया। इतना ही नहीं उनके लिए पार्टी का आयोजन भी किया गया।

विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिनों पहले मऊ के एसपी इलामारन ने दारोगा जयप्रकाश यादव को रिश्वत के एक मामले में सस्पेंड किया था। एसपी ने बताया कि यह पूरा मामला दोहरीघाट क्षेत्र के मांदी-सिपाह चौकी क्षेत्र का था। यहां गांव के कमलेश कुमार ने एसपी को पत्र लिखकर थानाध्यक्ष संजय सरोज और चौकी इंचार्ज जयप्रकाश पर एक केस को सुलझाने के मामले में 30 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। इसके लिए उन्होंने कुछ ऑडियो क्लिप भी उपलब्ध कराए थे।

विज्ञापन

जांच में दोषी पाए गए थे दारोगा

एसपी इलामारन ने मामले की जांच एएसपी को सौंप दी। एएसपी की जांच में चौकी इंचार्ज पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ऐसे में अब उसी दारोगा को थानाध्यक्ष संजय सरोज का ससम्मान विदाई देना सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ