Viral Video: बोर्ड बैठक के दौरान पार्षदों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, अखिलेश बोले- अपनी सुरक्षा खुद करें

Shamli municipality board meeting fight video viral: शामली की नगर पालिका की बोर्ड मीटिंग के दौरान पार्षदों के बीच जमकर लात-घूंसे चल गए। इस घटना का वीडियो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शेयर किया है।

Viral Video : शामली में बोर्ड बैठक के दौरान पार्षदों के बीच चले जमकर लात-घूंसे

Shamli municipality board meeting fight video viral: उत्तर प्रदेश के शामली नगर पालिका की बोर्ड मीटिंग में पार्षदों के बीच जमकर लात-घूंसे चल गए। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि पार्षद कुर्सियों पर चढ़कर एक दूसरे पर लात-घूंसे मार रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह मारपीट उस समय हुई, जब बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जा रही थी, इस दौरान आरएलडी विधायक प्रसन्न चौधरी और नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद सिंगल के बीच हाथपाई हो गई। इसके बाद देखते ही देखते दोनों एक दूसरे पर हावी हो गए।

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां पर मौजूद पार्षद दोनों को एक दूसरे से बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन दोनों आपे से बाहर हो जाते हैं और जमकर मारपीट करने लगते हैं। इस घटना का वीडियो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि जब इलाके में विकास कार्य हुए ही नहीं तो समीक्षा बैठक में क्या होता। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान खुद अपनी सुरक्षा का प्रबंध करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस वीडियो के सामने के बाद लोगों ने शामली नगर पालिका बोर्ड पर सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। एक शख्स ने लिखा कि इन लोगों की हरकत देखने के बाद लग रहा है कि यह नगर पालिका में बैठने के लायक नहीं हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ