हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सावन में हरिद्वार जाएं तो ये खबर पढ़कर निकलें; कई रास्ते बंद और रूट भी डायवर्ट, जानें क्या रहेगी ट्रैफिक एडवाइजरी?

Haridwar Traffic Advisory: सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के चलते हरिद्वार जाने वालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। एक हाईवे और एक्सप्रेस-वे का रूट डायवर्ट रहेगा। बसों का रूट भी बदला गया है, जिस वजह से किराया भी बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
Sawan 2024 Kanwar Yatra Haridwar

Traffic Advisory For Kanwar Yatra in Sawan Month: सावन का महीना शुरू होने वाला है। 18 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होगी और 22 जुलाई से सावन शुरू हो जाएगा। 4 अगस्त तक सावन के महीने में जहां कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंचेंगे, वहीं भोले बाबा के हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान करने हरिद्वार जाएंगे।

इसके चलते पुलिस ने दिल्ली से उत्तराखंड के बीच पड़ने वाले नेशनल हाईवे-58 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत हाईवे से कांवड़ यात्रियों के सफर को देखते हुए आम लोगों के लिए कई जगह रूट डायवर्ट रहेगा। ऐसे में आम लोग हरिद्वार किस रास्ते से जा सकेंगे, आइए जानते हैं…

यह भी पढ़ें:महिलाओं की इज्जत होगी, पाबंदिया हटेंगी; कौन हैं Masoud Pezeshkian, जिन्होंने वादा किया, बनेंगे ईरान के राष्ट्रपति?

विज्ञापन

इस तरह रहेगी हाईवे-एक्सप्रेस-वे से आवाजाही

मेरठ जोन के ADG ध्रुवकांत ठाकुर ने उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली के SP-SSP की सहमति से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। ट्रैफिक एडवाइजारी के अनुसार, 21 जुलाई की रात से नेशनल हाईवे-58 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद हो जाएगी। 4 अगस्त तक केवल हल्के वाहन जैसे बाइक-कार ही इन दोनों रूटों पर आना-जान कर सकेंगे।

इसके अलावा न ट्रक, न बस या न अन्य कोई भारी वाहन आएगा और जाएगा। 25 जुलाई की रात से जिन रास्तों से कांवड़ यात्रा निकलेगी, वहां वन-वे ट्रैफिक कर दिया जाएगा। 27 जुलाई की रात से नेशनल हाईवे-58 से हल्के वाहनों की आवाजाही भी बंद हो जाएगी। केवल पास वाले वाहन ही आना-जाना कर सकेंगे। 29 जुलाई से 4 अगस्त तक नेशनल हाईवे-58 केवल कांवड़ यात्रियों के लिए खुला रहेगा, आम लोग का हाईवे से आना-जान बंद रहेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:पहाड़ों पर आफत बनी बारिश! अमरनाथ यात्रा रोकी गई; बद्रीनाथ हाईवे ब्लॉक, हिमाचल में 70 सड़कें बंद, जानें मौसम के हाल

बसों की आवाजाही इस तरह से रहेगी

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली परिवहन निगम की उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश जाने वाली बसों का रूट भी बदला गया है। 21 जुलाई की रात से बसे रुड़की-मुजफ्फरनगर-मेरठ-मुरादनगर रोड से नहीं बल्कि गागलहेड़ी-सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से यमुनानगर-करनाल-सोनीपत होते हुए दिल्ली जाएंगी।

विज्ञापन

देहरादून से जाने वाले लोग भी इस रूट से आवाजाही कर पाएंगे। ऋषिकेश, हरिद्वार और कोटद्वार की बसें सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से यमुनानगर होते हुए दिल्ली जाएंगी। दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर, फरीदाबाद, अलवर, आगरा की बसें करना होते हुए आना जाना करेंगी। यह रूट डायवर्जन 2 अगस्त तक लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें:बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली; ट्रेलर ऑटो को टक्कर मार 100 मीटर घसीट ले गया, सड़क पर बिखरी लाशें

विज्ञापन

बसों का किराया भी बढ़ाया जाएगा

21 जुलाई की रात से देहरादून से दिल्ली का सफर 59 किलोमीटर ज्यादा हो जाएगा तो किराये में भी बढ़ोतरी होगी। सहारनपुर एक्सप्रेस-वे और यमुनानगर-करनाल रोड पर टोल ज्यादा लगता है और दूरी भी ज्यादा है तो इस रास्ते से देहरादून से दिल्ली पहुंचने के लिए वॉल्वो बस का किराया 75 से 80 रुपये बढ़ेगा। देहरादून से दिल्ली जाने वाली वॉल्वो का किराया 22 जुलाई से 2 अगस्त तक 1025 रुपये रहेगा। AC बस का किराया 65 रुपये ज्यादा लगेगा। नॉर्मल बस में 55 रुपये ज्यादा किराया देना होगा।

यह भी पढ़ें:मन बहुत दुखी है, 121 लोग मर गए…भोले बाबा का पहला बयान आया सामने, हाथरस भगदड़ कांड के 7 अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola