अयोध्या के राम मंदिर के दानपात्रों से चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है. संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शुक्रवार को जारी बयान में घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ और ‘घोर निंदनीय’ बताते हुए कहा कि इससे करोड़ों रामभक्तों की आस्था और पूरे हिंदू समाज की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है.
होसबाले ने कहा कि राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान का प्रतीक है. ऐसे में दानपात्रों में जमा राशि की चोरी की घटना बेहद गंभीर है और इसे सामान्य घटना नहीं माना जा सकता.
यह भी पढ़ें : चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा पर कसेगा शिकंजा, विनय कटियार ने PM मोदी से की बात
संघ ने बताया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पर उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है और उसकी अनुशंसा के आधार पर कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. बयान में कहा गया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए.
RSS ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास से अपेक्षा जताई कि वह इस घटना को असाधारण मानते हुए मंदिर की व्यवस्था और संचालन में मौजूद सभी कमियों को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए. बयान में कहा गया कि वर्तमान में बने भ्रम और असमंजस की स्थिति को समाप्त करना आवश्यक है, ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास अक्षुण्ण बना रहे.
यह भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश की पत्नी का बड़ा दावा, जानें केस के जुड़े अपडेट
संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जांच दल आवश्यक कदम उठाएंगे. साथ ही समुचित वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शी व्यवस्था, सुचारु संचालन तथा शुद्धता और पवित्रता से युक्त धार्मिक वातावरण के माध्यम से राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास समाज के विश्वास को और मजबूत करेगा.
यह भी पढ़ें : राम मंदिर दान चोरी मामले में चंपत राय की मुश्किलें बढ़ीं, अयोध्या बार एसोसिएशन ने दी शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
आखिर में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिंदू समाज से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की. संघ ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी शक्तियां हिंदू धर्म और समाज को बदनाम करने का प्रयास कर सकती हैं. ऐसे किसी भी षड्यंत्र को समाज की सजगता और एकजुटता से विफल किया जाना चाहिए.
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
6 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
9 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
10 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
20 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
23 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines