राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश की पत्नी का बड़ा दावा, जानें केस के जुड़े अपडेट

Ram Mandir theft case: राम मंदिर चोरी मामले के मुख्य आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी ने अब इस पूरे विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने बन रहे मकान और नोटिस को लेकर चल रही खबरों पर स्थिति साफ की है। उधर, मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की एसआईटी (SIT) जांच तेज हो गई है. जांच टीम ने एक बार फिर अयोध्या का दौरा कर ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों से करीब चार घंटे तक कड़ी पूछताछ की और महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए. शासन ने एसआईटी को जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया है.

Ram Mandir theft case, statement of Lavkush Mishra's wife, Shahadatganj Ayodhya, Ram Mandir Theft Accused, Lavkush Mishra Wife, Ram Mandir Offering Theft, SIT Investigation Ayodhya, Champat Rai Questioning, Ram Janmabhoomi Trust Audit

Ram Mandir theft case: अयोध्या के राम मंदिर चोरी मामले में आरोपी लवकुश मिश्रा के परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस बीच, आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी ने अपने घर के निर्माण और प्रशासन की तरफ से मिलने वाले किसी भी तरह के नोटिस को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। अपने बयान में लवकुश की पत्नी ने साफ तौर पर कहा, “शहादतगंज के पास हमारा घर बन रहा है। इस मकान या निर्माण को लेकर प्रशासन की तरफ से हमें कोई भी नोटिस नहीं मिला है।” उनके इस बयान के बाद इलाके में चल रही तरह-तरह की चर्चाओं पर अब नया मोड़ आ गया है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि राम मंदिर परिसर में हुई चोरी की घटना के बाद से ही पुलिस और प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। आरोपी लवकुश मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही उसके करीबियों और संपत्तियों पर भी नजर रखी जा रही है। इसी बीच शहादतगंज के पास बन रहे उनके मकान को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही थीं, जिस पर अब उनकी पत्नी ने खुलकर अपनी बात रखी है और नोटिस मिलने की बात से साफ इनकार किया है।

विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों से कड़ी पूछताछ

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से करीब चार घंटे तक गहन पूछताछ की. इस दौरान चढ़ावे के प्रबंधन और बैंक खातों से जुड़े कई तीखे सवाल पूछे गए, जिनके संतोषजनक जवाब अधिकारियों को नहीं मिले.
उत्तर प्रदेश शासन ने एसआईटी को जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। अब टीम 15 जुलाई तक अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपेगी. शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि मामले में स्टेट बैंक के कुछ कर्मचारियों की लापरवाही या संलिप्तता हो सकती है, जिसे देखते हुए बैंक कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है.

वित्तीय दस्तावेज अपने कब्जे में लिए

एसआईटी ने राम मंदिर ट्रस्ट के पिछले पांच सालों के ऑडिट का पूरा लेखा-जोखा और वित्तीय दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं. टीम अब इन खातों का पुन: ऑडिट करेगी ताकि पता लगाया जा सके कि वित्तीय गड़बड़ियों का यह खेल कब से चल रहा था और घोटाला कितना बड़ा है. साथ ही, विवेचक और सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी की टीम ने राम मंदिर परिसर का दौरा कर दान पात्रों की स्थिति देखी, राशि निकालने से लेकर बैंक में जमा करने तक की पूरी प्रक्रिया को समझा और परिसर के सीसीटीवी फुटेज जब्त किए.

विज्ञापन

परिसर के सुरक्षा प्रोटोकॉल में भी भारी बदलाव

चढ़ावा चोरी का यह बड़ा मामला उजागर होने के बाद राम जन्मभूमि परिसर के सुरक्षा प्रोटोकॉल में भी भारी बदलाव किए गए हैं. अब सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं ज्यादा सख्त कर दिया गया है. पहले जहां ट्रस्ट से जुड़े लोगों और कर्मियों को चेकिंग से छूट मिलती थी, वहीं अब ट्रस्ट के हर छोटे-बड़े कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों की भी प्रवेश और निकास के समय सघन तलाशी ली जा रही है. मंदिर में प्रवेश के लिए सभी कर्मचारियों को अब फेस रीडिंग और बायोमीट्रिक प्रणाली से गुजरना अनिवार्य कर दिया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ