राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा पर शिकंजा कसना तय है इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार के बयान ने हलचल भी बढ़ा दी है. विनय कटियार ने कहा कि आने वाले वक्त में ट्रस्ट से जुड़े कुछ बड़े लोग भी जेल जा सकते है , अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. आज एसआईटी ने राम जन्मभूमि परिसर में बैंक कर्मचारियों से बंद कमरे में पूछताछ की और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की.
विनय कटियार ने पीएम मोदी से की बात
इससे पहले ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से भी कई घंटे तक सवाल-जवाब किए गए थे. इस बीच भाजपा नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने दावा किया कि इस मामले में पैसे का बड़ा गबन हुआ है. विनय कटियार ने बताया कि उन्होंने इस विषय पर प्रधानमंत्री से भी बात की और आने वाले दिनों में ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई.
यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश की पत्नी का बड़ा दावा, जानें केस के जुड़े अपडेट
अविनाश शुक्ला से हो रही पूछताछ
अब सबकी नजर एसआईटी की अगली कार्रवाई और जांच से निकलने वाले निष्कर्षों पर टिकी है. अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं.
दरअसल अयोध्या चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला के घर से सबसे ज्यादा नकदी बरामद की गई थी क्योंकि रिमांड कम समय की है लिहाजा नकदी और अन्य साक्ष्य के लिए पुलिसिया पूछताछ तेजी से बढ़ी है. पुलिस को इस बात का शक है कि अविनाश को सोने चांदी के जेवर की भी जानकारी है. यही नहीं पुलिस अविनाश को उसके पैतृक आवास प्रतापगढ़ भी लेकर जाएगी.
वहीं दूसरी तरफ चढ़ावा चोरी मामले में गठित SIT ने भी जांच का दायरा बढ़ा दिया है और ट्रस्ट के लोगों से पूछताछ तेजी से आगे बढ़ा रही हैं. जहां जांच टीम लगातार ट्रस्ट की पदाधिकारी और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है इस बार टीम ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है क्योंकि जांच टीम को इस बात का शक है कि इसमें सिर्फ छोटे कर्मचारी ही नहीं बल्कि ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारी भी शामिल है.
यह भी पढ़ें: UP Highway: यूपी वालों को जाम से मिलेगी परमानेंट मुक्ति! सिक्सलेन और फोरलेन में तब्दील होंगे ये व्यस्त हाईवे, देखें पूरी लिस्ट