चरित्रहीन पत्नी ने प्रेमी के मर्डर का बनाया प्लान, रुड़की में पति-देवर ने वारदात को दिया अंजाम

Uttarakhand Crime News: उत्तराखंड के रुड़की में एक महिला ने प्रेमी को पहले अपने घर बुलाया और फिर देवर और पति संग मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर गंग नहर में फेंक दिया।

Roorkee Crime News

Roorkee Crime News

Roorkee Crime News: उत्तराखंड के रुड़की से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मंगलौर के मलकपुरा मोहल्ले में रहने वाली महिला ने पति और देवर के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि मृतक के परिजनों की ओर से 25 अगस्त को उसके लापता होने की तहरीर दी गई थी। उसके बाद से ही पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि हरिद्वार एसएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीमों ने अपनी जांच में पाया कि शादाब के संबंध रूडकी तेलीवाला में रहने वाले एक शादीशुदा महिला से थे। उसी महिला ने पति और देवर के साथ मिलकर शादाब का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को गंग नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक की चप्पल और मोबाइल भी बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

विज्ञापन

इसलिए कर दी हत्या

पुलिस ने आगे बताया कि तेलीवाला गांव की रहने वाली मरजीना और शादाब का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी मरजीना के पति अफजाल और देवर सावेज को लग गई। इसके बाद अफजाल और सावेज ने शादाब की हत्या की योजना बनाई। योजना के अनुसार मरजीना ने फोन कर शादाब को अपने कमरे पर बुलाया था। जब शादाब पहुंचा तो तीनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके साथ ही शव को बोरे में बांधकर गंग नहर में फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि गुमशुदगी के मामले को हत्या में तब्दील किया गया है।

विज्ञापन

शव की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस शादाब के शव को गंगनहर में तलाश रही है। इसके साथ ही शादाब, सावेज और मरजीना को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शुरुआत में तीनों आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश में जुटे रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ