हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

उत्सव की तैयारी करो... अयोध्या में इस दिन होगी रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन

UP News: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण का गर्भ गृह का कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर के प्रथम तल का काम पूरा होने पर मकर संक्रांति के अवसर 16 से 24 जनवरी के बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। रविवार को हरिद्वार पहुंचे चंपत राय संतों से मिलकर उन्हें राम मंदिर के निर्माण की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने संतों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित भी किया।

चंपत राय ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए कहा कि देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बसे करोड़ों रामभक्तों का सपना अब पूरा होने वाला हैं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के बाद 16 से 24 जनवरी के बीच मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले साधु-संतों को नवंबर में विधिवत निमंत्रण दिया जाएगा। देश के सभी परंपराओं के संतों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।

दर्शन और मंदिर निर्माण का काम साथ-साथ चलेगा

चंपत राय ने मंदिर निर्माण प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि पहली मंजिल का लगभग पूरा हो चुका है। राय ने बताया कि भक्त रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ दर्शन कर सकेंगे। भक्तों के दर्शन के साथ-साथ ही उसका निर्माण कार्य भी चलता रहेगा। वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष ने कहा कि सभी साधु-संतों और राम को मानने वाले लोगों को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में जरूर शामिल होना चाहिए।

विज्ञापन

रवींद्र पुरी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर नरेंद्र मोदी पीएम बनेंगे और भारत विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola