राम मंदिर दान चोरी पर छलका नृपेंद्र मिश्रा का दर्द, आरोपियों के 20 करीबियों के अयोध्या छोड़ने पर रोक, पढ़ें 3 बड़े अपडेट

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा का बयान सामने आया है. शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह केस एक ‘कलंक’ है.

RAM MANDIR.jpg

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर मचे बवाल के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा का बयान सामने आया है. शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह केस एक ‘कलंक’ है.

विज्ञापन

वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि लंबे अरसे तक चले राम मंदिर आंदोलन के बाद भगवान रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं. ऐसे में मंदिर से जुड़ी इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे हम सभी अपने आप को छोटा महसूस कर रहे हैं.

विज्ञापन

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि इस मामले को ट्रस्ट ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा कि मंदिर की व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाया जाएगा. इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में कभी भी ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक सुधार किए जाएंगे.

आरोपियों के 20 करीबियों के अयोध्या छोड़ने पर रोक

राम मंदिर अयोध्या दान चोरी मामले में 8 आरोपियों के संपर्क में रहे करीब 20 लोगों के जिला छोड़ने पर रोक लगा दी गई है. साथ ही पचास से ज्यादा लोगों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा गया है.

विज्ञापन

राम मंदिर दान चोरी मामले में दो और आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी

राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस की जांच ने एक नया मोड़ लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, अब अयोध्या पुलिस रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव को सात दिन की रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है और इसके लिए पुलिस ने अदालत का रूख भी किया है. पुलिस का कहना है कि दोनों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने पर इस मामले में और भी कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं.

विज्ञापन

अयोध्या में ही रहेंगे चंपत राय

पूरे विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने एक अहम फैसला लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चंपत राय ने अपने करीबी लोगों से कहा है कि एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक वह अयोध्या नहीं छोड़ेंगे. साथ ही चंपत राय ने जांच में भी पूरा सहयोग देने की बात कही है.

नए सीईओ की नियुक्ति की तैयारी

राम मंदिर ट्रस्ट ने व्यवस्थाओं को और पारदर्शी व मजबूत बनाने के लिए नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है. इसके लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.

विज्ञापन

13 जुलाई को होगी चढ़ावा प्रकरण की सुनवाई

वहीं, सुप्रीम कोर्ट अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के अनुरोध वाली याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा. भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ सोमवार को इस मामले से जुड़ी तीन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ