---विज्ञापन---

UP में योगी सरकार का बड़ा फैसला, कार्यकाल खत्म होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ही बने प्रशासक; जारी हुआ आदेश

यह उत्तर प्रदेश के पंचायती राज इतिहास में एक बड़ा और नया प्रयोग है. इससे पहले जब भी पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होता था, तब प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया जाता था.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य के सभी 75 जिला पंचायत अध्यक्षों को उनके कार्यकाल की समाप्ति के बाद प्रशासक नियुक्त कर दिया है. शुक्रवार रात को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.

शनिवार को इन सभी जिला पंचायत अध्यक्षों का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है. नई व्यवस्था या नए बोर्ड के गठन होने तक अब ये निवर्तमान अध्यक्ष ही प्रशासक के रूप में अपनी-अपनी जिला पंचायतों का कामकाज संभालेंगे.

---विज्ञापन---

पंचायती राज विभाग के प्रस्ताव पर लगी मुहर

पंचायती राज विभाग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था, जिसे राज्य सरकार ने बिना किसी बदलाव के मंजूरी दे दी. बता दें, साल 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों की पहली आधिकारिक बैठक 12 जुलाई 2021 को आयोजित की गई थी. नियम के अनुसार, पहली बैठक की तारीख से ही पांच साल का कार्यकाल गिना जाता है, जो 11 जुलाई यानी शनिवार को समाप्त हो रहा है.

यह भी पढ़ें : ‘इन्होंने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई, क्या कोई जामा मस्जिद में…’, CM योगी का विपक्ष पर हमला

---विज्ञापन---

अफसरों के बजाय जनप्रतिनिधियों पर भरोसा

यह उत्तर प्रदेश के पंचायती राज इतिहास में एक बड़ा और नया प्रयोग है. इससे पहले जब भी पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होता था, तब प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया जाता था. लेकिन इस बार सरकार ने पुरानी परंपरा को बदल दिया है.

इससे पहले 26 मई को जब ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हुआ था, तब भी योगी सरकार ने पहली बार निवर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी थी. अब इसी सफल व्यवस्था को जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में भी आगे बढ़ाया गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव से पहले वक्फ बोर्ड पर छिड़ी नई जंग, योगी सरकार के पुनर्गठन प्लान पर क्या बोला विपक्ष?

अब ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द होगा फैसला

जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए आदेश जारी होने के बाद अब प्रदेश के ब्लॉक प्रमुखों के लिए भी रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. राज्य में ब्लॉक प्रमुखों का पांच वर्षीय कार्यकाल आगामी 19 जुलाई को समाप्त होने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लॉक प्रमुखों के मामले में भी ठीक यही व्यवस्था लागू की जाएगी, यानी निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख ही प्रशासक बनेंगे.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 10, 2026 11:37 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola