अनमैरिड बेटी प्रेग्नेंट है... मां बहाने से ले गई जंगल, जिंदा किया आग के हवाले; भाई चुपचाप देखता रहा

Pregnant unmarried girl burnt alive by mother

Pregnant Unmarried Girl Burnt Alive By Mother: एक महिला को उसकी अविवाहित बेटी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली। इसके बाद महिला ने अपने बेटे को इसकी जानकारी दी। फिर दोनों बहाने से लड़की को घर से दूर जंगल में ले गए और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना में लड़की करीब 70 फीसदी झुलस चुकी है। हायर सेंटर में लड़की का इलाज जारी है। उधर, मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने पीड़िता की मां और भाई के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के नवादा खुर्द में 23 साल की एक अविवाहित लड़की का प्रेम संबंध था। प्रेमी से फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद लड़की प्रेग्नेंट हो गई। मामले की जानकारी जब लड़की की मां को हुई तो उसने अपने बेटे के साथ मिलकर बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश की।

विज्ञापन

गुरुवार की है घटना

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार यानी 28 सितंबर को लड़की की मां और भाई उसे पास के जंगल में ले गए जहां उन्होंने उस पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। घटना में लड़की गंभीर रूप से झुलस गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (हापुड़) राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि आरोपी महिला और उसके बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयासों से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

वारदात को अंजाम देने से पहले की मारपीट

वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी महिला और उसके बेटे ने गुरुवार को घटना को अंजाम देने से पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जंगल ले जाकर उसे जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। घटना के दौरान जब लड़की ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया तो गांव वालों को इसकी जानकारी हुई। गांववालों ने बड़ी मुश्किल से पहले आग पर काबू पाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ