हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mahakumbh में फिर आग की खबर, एडवाइजरी में देखें-ऐसे हालात से कैसे निपटें?

Prayagraj Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में आग लगने का मामला सामने आया है। मेला क्षेत्र के सेक्टर-5 में आग लग गई। इसकी वजह से कई टेंट जल गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए लगातार भक्तों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच मंगलवार को मेला क्षेत्र के सेक्टर-5 में आग लग गई। खाकचौक स्थित महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास के शिविर में सबसे पहले आग लगी, जो देखते ही देखते विकराल हो गई। तेज हवा के कारण आग दूसरे शिविर में फैल गई, जिसकी वजह से कई टेंट जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि जानी नुकसान नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। ऐसे में मेला प्रशासन ने अब एडवाइजरी जारी की है।

यह भी पढ़ें:Delhi Elections: वो 3 उम्मीदवार कौन, जिन्होंने दिल्ली चुनाव में अपनी संपत्ति बताई जीरो

आग लगने पर क्या करें

  • आग लगने पर तुरंत इसकी सूचना तत्काल मेला कंट्रोल ICCC को दें। वहीं, पुलिस/फायर स्टेशनों को 112 पर सूचना दी जा सकती है।
  • इसके अलावा 1920, 1090 एवं ICCC द्वारा निर्धारित नंबरों पर भी सूचना दे सकते हैं। शोर मचाकर आसपास के टेंटों में सूचना दें। हड़बड़ी न बरतें, आग बुझाने वाले यंत्र का प्रयोग करें।
  • आग लगने की स्थिति में निकट रास्ते से निकलने की कोशिश करें। अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करना सीखें ताकि आपात स्थिति में इसका प्रयोग किया जा सके।
  • पंडाल के निकट रेत या पानी की व्यवस्था जरूर होनी चाहिए। अगर आग लगती है तो बच्चों का बचाव करें। सुनिश्चित कर लें कि टेंट में कोई फंसा न हो।
  • अगर सिलेंडर में आग लग जाती है तो उसे जमीन पर न गिराएं। सीधा खड़ा कर गीले कपड़े से आग पर काबू पाएं।
  • बीड़ी, जली हुई माचिस और सिगरेट के टुकड़े एक जगह फेंके। बिजली की व्यवस्था ट्रेंड मैकेनिक से करवाएं। मुख्य पैनल में MCV/ELCB का प्रयोग करें।

यह न करें

  • टेंट में कभी भी ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल, मिट्टी का तेल, डीजल, मोमबत्ती आदि स्टोर न करें।
  • गैर मानक वाले सिलेंडर का प्रयोग न करें। सिलेंडर का यूज करने से पहले देख लें कि यह लीक न हो।
  • टेंट बनाने में प्लास्टिक के कपड़े का यूज न करें। पंडाल में खुली आग, चूल्हा आदि का यूज न करें।
  • बिजली के तार चेक कर लें कि ये कटे-फटे न हों। चलते स्टोव और गैस बत्ती में यूज करते समय तेल न डालें।
  • तेज हवा के समय खाना बनाने से बचें। दीपक, मोमबत्ती को सुलगता न छोड़ें। सिंथेटिक फाइबर से बने कपड़े डालकर हवन कुंड में न बैठें।
  • आग से बचाव करते समय आसानी से निकलने की कोशिश करें। आपातकालीन मार्गों को कभी बाधित न करें। हादसे की सूरत में वीडियो बनाने के बजाय लोगों की मदद करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola