Ram Mandir Ayodhya: कितनी मिलती है राम मंदिर के पुजारी को सैलरी? जानिए सलेक्शन और योग्यता से लेकर सबकुछ

Ram Mandir Ayodhya: राम जन्मभूमि अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान और चढ़ावे की राशि में गड़बड़ी और चोरी की खबरें सामने आई हैं. इसके बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. इस मामले में अभी जांच जारी है.

Untitled design
1 / 6
Ram Mandir priest salary

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर में हुई इस घटना के बाद राम मंदिर काफी चर्चाओं में है. आइये राम मंदिर में पुजारी की सैलरी और इनका सलेक्शन कैसे होता है इसके बारे में जानते हैं. राम मंदिर के पुजारी के लिए क्या योग्यता जरूरी है?

विज्ञापन

कितनी मिलती है राम मंदिर के पुजारी को सैलरी

कितनी मिलती है राम मंदिर के पुजारी को सैलरी2 / 6

राम मंदिर के कर्मचारियों और पुजारियों की सैलरी अलग-अलग है. मुख्य पुजारी और अन्य पुजारियों की सैलरी में अंतर देखने को मिलता है. खबरों के मुताबिक, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मुख्य पुजारी को 38,500 रुपये प्रति माह वेतन देता है.

विज्ञापन

अन्य पुजारियों की सैलरी

अन्य पुजारियों की सैलरी3 / 6

मुख्य पुजारी के अलावा राम मंदिर में सहायक पुजारी के तौर पर कार्यरत व्यक्ति को 33,000 से 36,000 के बीच वेतन दिया जाता है. इन सभी के अलावा कोठारी और भंडारी को हर महीने 19,000 से 24,000 के बीच सैलरी दी जाती है.

पुजारियों को मिलती हैं कई सुविधाएं

पुजारियों को मिलती हैं कई सुविधाएं4 / 6

राम मंदिर के पुजारी को सिर्फ सैलरी ही नहीं दी जाती है. मंदिर के पुजारी को सरकारी कर्मचारी की तरह कई सुविधाएं मिलती हैं. इन्हें मुफ्त आवास, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं और छुट्टी मिलती हैं.

विज्ञापन

राम मंदिर के पुजारी के लिए योग्यता

राम मंदिर के पुजारी के लिए योग्यता5 / 6

राम मंदिर का पुजारी बनने के लिए जरूरी है कि, आवेदक को वैदिक शास्त्रों, अनुष्ठानों और धार्मिक परंपराओं का ज्ञान हो. वैदिक संस्थान से पारंपरिक गुरुकुल से शिक्षा प्राप्त की हो. पूजा-पद्धति, मंत्रोच्चारण और अनुष्ठानों का संपूर्ण ज्ञान होना जरूरी है.

कैसे होता है राम मंदिर के पुजारी का सलेक्शन?

कैसे होता है राम मंदिर के पुजारी का सलेक्शन?6 / 6

मंदिर में पुजारी के सलेक्शन के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट विज्ञापन जारी करता है. इसके बाद आवेदकों की योग्यता की जांच कर प्रक्रिया पूरी की जाती है. दूसरे चरण के लिए कुछ आवेदकों का चयन किया जाता है. इसके बाद प्रसिद्ध संत और वैदिक विद्वानों के सामने इनके वेदों, कर्मकांड और अनुष्ठानों के आधार पर चयन किया जाता है. मंदिर का पुजारी बनने से पहले उम्मीदवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजरना पड़ता है. इस प्रकार मंदिर के लिए पुजारी का सलेक्शन होता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन