Noida News: नोएडा के सेक्टर 76 में स्ट्रीट डाॅग का कहर देखने को मिला है। आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट सोसाइयटी में स्ट्रीट डाॅग ने दो दिन में चार लोगों को काट लिया है। डाॅग के हमले से स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि अब सोसायटी के निवासी बाहर निकलने से डर रहे है। लोगों ने प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार और मंगलवार को जारी रहा कहर
एओए अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि सोमवार को सोसायटी में कार्यरत दीपक कुमार (मेंटेनेंस मैनेजर) मोहित और अतुल (हाउसकीपिंग स्टाफ) पर कुत्तों ने हमला कर दिया। उन्हें घायल कर दिया है। मंगलवार को कर्मचारी विनय को भी कुत्तों ने काट लिया। इस घटना से पूरी सोसायटी में डर का माहौल फैल गया है।
धमकी भरे फोन आने का आरोप
आरोप है कि कुत्तों के हमलों के बाद जब स्टाफ और एओए ने कुत्तों को भगाने का प्रयास किया तो उन्हें धमकी भरे फोन आने लगे। विकास सिंह ने बताया कि हमें फोन पर कहा गया कि अगर कुत्तों को हाथ लगाया गया तो जान से मार दिया जाएगा। यहां तक कि परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है।
पुलिस से की गई शिकायत
एओए की ओर से इस मामले में सेक्टर 113 थाने में शिकायत की गई है। पीड़ित कर्मचारियों को निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया है। सभी घायल अपने अपने कार्यों में व्यस्त थे जब उन पर अचानक कुत्तों ने हमला किया।