Noida Sector 16 Metro Station Crowd: दिल्ली से सटे नोएडा शहर के सेक्टर-16 में बने मेट्रो स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर ही आपका दम घुटने लगेगा। दरअसल आज मेट्रो स्टेशन लोगों से खचाखच भर गया। इतने लोग इकट्ठे हो गए कि सांस लेने तक की जगह नहीं बची। लोगों को बाहर निकलने में भारी परेशानी हुई। बच्चों, महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक इस भीड में फंस गए। किसी ने इस भीड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। साथ ही कैप्शन में भीड़ जुटने की वजह भी बताई। पोस्ट में बताया गया कि यह भीड़ एग्जिट गेट खराब होने से जमा हुई। 2 एग्जिट गेट खराब हुए हैं, जिनके कारण लोग बाहर नहीं निकल पाए। वहीं DMRC के इंतजाम देखकर लोगों में काफी आक्रोश है।
दिल्ली-नोएडा में चल रही कड़ी चेकिंग
बता दें कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली और इससे सटे शहरों की सुरक्षा चाक चौबंद है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं। हर आने जाने वाले की चेकिंग की जा रही है। इस चेकिंग के चलते कई जगहों पर भीड़ भी देखने को मिल रही है। चेकिंग के बाद भीड़ में फंसने से परेशान एक शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। यह वीडियो द्वारका सेक्टर 10 मेट्रो स्टेशन का था। इस वीडियो में वह लाइन में लगा है और मेट्रो स्टेशन में लगी भीड़ दिखा रहा है। उसने कैप्शन दिया कि एक-एक शख्स की तलाशी ली जा रही है। लाइन में लगने के कारण वह ऑफिस के लिए लेट हो गया है। वीडियो वायरल होते हुए पर DMRC ने जवाब देते हुए चेकिंग किए जाने की वजह बताई थी।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
4 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
6 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
8 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
8 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
11 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
11 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
12 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
14 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines