Noida: पति ने कहा खाना बना लो, पत्नी ने गुस्से में लगा ली फांसी, जानें पूरा मामला

noida news,harola village,suicide,noida police

Suicide

विज्ञापन

नोएडा: हरौला इलाके में एक महिला को पति द्वारा खाना बनाने के लिए कहना इतना नागवार गुजरा कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल से पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। मजिस्ट्रेट मामले की जांच कर रहे हैं।

पति से हुआ था झगड़ा

पुलिस के अनुसार मामला नोएडा फेस-वन थाना क्षेत्र का है। सूचना मिली की हरौला गांव में रहने वाली कविता ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंचकर कविता को समीप के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला कि कविता का अपने पति से किसी बात पर झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन

मजिस्ट्रेट मामले की जांच कर रहे हैं

पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि कविता को उसके पति ने खाना बनाने के लिए कहा था। इस बात पर उनकी बहस हुई फिर कविता ने फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। शादी में अभी कम समय हुए हैं इसलिए मामले की जांच स्थानीय मजिस्ट्रेट कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ