---विज्ञापन---

जाति जनगणना पर कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, बोले- सरकार तुम्हारी सिस्टम हमारा

Noida News: नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जाति जनगणना पर विजय मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने के निर्णय को राहुल गांधी की जीत बताया।

---विज्ञापन---

Noida News: नोएडा में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर लेकर अट्‌टा पीर चौराहे से सेक्टर-37 तक रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार तुम्हारी सिस्टम हमारा, इसका उदाहरण जाति जनगणना। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार को आखिरकार जाति जनगणना करानी ही पड़ी। यह राहुल गांधी की जीत है।

कांग्रेस ने की पुरजोर वकालत

---विज्ञापन---

जाति जनगणना वैचारिक विजय मार्च में कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि जाति जनगणना कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा से सामाजिक न्याय का प्रश्न रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद और तमाम अन्य मंचों पर जाति जनगणना की पुरजोर वकालत की है। यह वादा भी कांग्रेस पार्टी की ओर से किया था कि हम मोदी सरकार पर इतना दबाव बनाएंगे की सरकार को जाति जनगणना कराने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मौजूदा केंद्र सरकार जाति जनगणना नहीं कराएगी तो कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद जाति का जनगणना कराई जाएगी। इसी दबाव में केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने का निर्णय कैबिनेट से पास किया गया है।

कांग्रेस विचारधारा की जीत

---विज्ञापन---

जाति जनगणना वैचारिक विजय मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने किया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की विचारधारा की जीत ही नहीं बल्कि पूरे देश की पिछड़ी जातियों, दलितों – वंचितों – शोषित की ऐतिहासिक जीत है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जाति जनगणना के पक्ष में बनाए गए माहौल व उनके दबाव की जीत है।

राहुल के दबाव का असर

---विज्ञापन---

महानगर कांग्रेस नोएडा के अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा की केंद्र सरकार का यह निर्णय दर्शाता है कि हमारे नेता राहुल गांधी एक दूरदर्शी नेता हैं उन्होंने जब-जब सरकार को चेताया है तब-तब केंद्र सरकार को मुंह की खानी पड़ी है। वहीं कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वजह से ही मोदी सरकार बैकफुट पर आई है। एक वक्त था जब भाजपा सरकार जाति जनगणना का विरोध करती थी, लेकिन राहुल गांधी के दबाव के चलते आज बीजेपी जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया है।

First published on: May 02, 2025 09:07 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola