'कफ सिरप के आरोपियों के संबंध सपा से', CM योगी ने अखिलेश यादव पर लगाया बड़ा आरोप

यूपी में आज विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। इसमें एसआईआर, कफ सिरप समेत कई मुद्दों पर हंगामे की आशंका जताई जा रही है। सत्र शुरू होने से पहले सीएम योगी ने मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

cough syrup case CM Yogi

यूपी के सीएम योगी ने विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले पू्र्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी ने कफ सिरप मामले पर मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है जिन अभियुक्तों को एसटीएफ या यूपी पुलिस द्वारा पकड़ा गया है,उनके संबंध समाजवादी पार्टी से सामने आए हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी जो पहले से कुख्यात है, इस पूरे मामले में उसकी संलिप्तता सामने आएगी।

विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच के लिए राज्यस्तरीय एसआईटी कार्य कर रही है, इसमें यूपी पुलिस, एफएसडीए से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। किन किन लोगों को इसमे धन गया है ये सारी बातें जांच में आएंगी। इसके अलावा सीएम योगी ने शायरी कहते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि सपा अध्यक्ष के बारे यही कहूंगा कि यही कसूर मैं बार बार करता रहा,धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा। कहा कि फोटो इनकी भी है उन माफियाओं के साथ है, जांच होने दीजिए। दूध का दूध पानी का पानी सामने होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP में हाउस टैक्स का नया नियम, अब मकान-दुकान पर लगेगी चिप वाली नेमप्लेट, मिलेगी 16 अंकों की यूनिक ID

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर जहरीली कफ सिरप बेचे जाने की शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई। उत्तर प्रदेश में सिरप की अवैध तस्करी की भी खबरें थीं, और इस मामले को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस एक्ट (एनडीपीएस) के तहत आगे बढ़ाया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), यूपी पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इन सिरप की तस्करी पर बड़े पैमाने पर अंकुश लगाया गया है और कई गिरफ्तारियां की गई हैं। जांच के दौरान यह सामने आया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के समाजवादी पार्टी से संबंध हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ