कभी साइकिल तो आज लेंबोर्गिनी, छोटे शहर का यूट्यूबर कैसे बना करोड़पति? ED की रेड में 10 करोड़ की कारें जब्त

YouTuber Anurag Dwivedi networth: कभी साइकिल से चलने वाला छोटे शहर का यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी अचानक लेंबोर्गिनी जैसी कई लग्जरी गाड़ियों का मालिक कैसे बन गया, यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी की करोड़ों की बनाई संपत्ति अब जांच एजेंसी ईडी की रडार पर है. जांच एजेंसी ने रेड मारकर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी की लैंबॉर्गिनी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, थार जब्त की है. इन लग्जरी कारों की कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

who is YouTuber Anurag Dwivedi

YouTuber Anurag Dwivedi networth: कभी साइकिल से चलने वाले यूपी के उन्नाव जिले के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने दुबई में करोड़ों की संपत्तियां बनाईं. 22 नवंबर को लखनऊ की प्रेमिका से दुबई में क्रूज पर शादी रचाई इसमें उन्नाव के नवाबगंज से 100 रिश्तेदारों के दुबई आने-जाने और ठहरने का पूरा खर्च उठाया. दुबई से लौटे रिश्तेदारों और लोगों ने यूट्यूबर के ठाठ-बाट की कहानियां सुनाईं ये कहानियां ED तक पहुंच गईं और एजेंसियों की जांच के दायरे में आ गया. बीते बुधवार को ईडी ने अनुराग के उन्नाव और लखनऊ के सात ठिकानों में कई घंटे तक छापेमारी की. दस्तावेज खंगाले गए. शुरुआती जांच में क्रिकेट, सट्टेबाजी, टिपिंग,हवाला नेटवर्क के जरिए भारी कमाई के अहम सुराग मिले हैं और इस काली कमाई का इस्तेमाल दुबई समेत विदेशों में निवेश करने में किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी की रेड में घर पर नहीं मिला अनुराग

ईडी की छापेमारी के दौरान अनुराग घर पर नहीं था. अब ईडी अनुराग के विदेश में रहने और वहां हुए निवेश और लेनदेन की कुंडली कंगाल रही है. रेड के दौरान जांच एजेंसी ने यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी की लैंबॉर्गिनी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, थार जब्त की है. इन लग्जरी कारों की कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है. फिलहाल ईडी के जांच अधिकारियों ने अभी तक किसी आधिकारिक तौर पर लैंबॉर्गिनी बीएमडब्ल्यू थार मर्सिडीज़ और प्रॉपर्टी जप्ती की घोषणा नहीं की है. अनुराग द्विवेदी कभी साइकिल से चला करता था और आज लग्जरी गाड़ियां, लग्जरी ठाट बाट और लग्जरी स्टेटस के लिए जाना जाता है. 26 साल के अनुराग और उनके घर वालों के सभी बैंक खातों को सीज कर दिया है. ईडी ने इन खातों से हुए लेनदेन की जांच शुरू कर दी है. ईडी की ये जांच मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत चल रही है.

अनुराग द्विवेदी के नेटवर्क को खंगाल रही ईडी

ईडी कई एंगल से यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इस जांच के दायरे में अनुराग के करीबी भी ईडी की रडार पर हैं. अनुराग ने बीते दिनों उन्नाव में कई बीघा जमीन खरीदी है. इससे पहले लखनऊ की गोल्फ सिटी में 2 साल पहले लग्जरी फ्लैट खरीदा था. इन प्रॉपर्टीज को पैसे से खरीदा गया. इसके साथ ही लैंबॉर्गिनी, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ियां, जिनकी कीमत 10 करोड रुपए बताई जा रही है, को किन पैसों से खरीदा गया, इसकी डिटेल ईडी खंगाल रही है. इसके साथ ही करोड़ों के काले धन को अवैध तरीके से भारत के बाहर भेजा गया और उसे फिर एक नंबर में कन्वर्ट करके वापस भारत मंगवाया गया इस कथित नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं. आने वाले दिनों में अनुराग द्विवेदी और उसके करीबी सहयोगियों से पूछताछ की जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ