UP में एक्सप्रेसवे पर तय की गई नई स्पीड लिमिट, कोहरे के चलते गाड़ियों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

घने कोहरे की स्थिति में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम होने पर सुरक्षा टीम गाड़ियों को नजदीकी टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप या वे-साइड अमेनिटी पर रोककर काफिले (कॉन्वॉय) के रूप में आगे भेजेगी.

UP expressway speed limit

UP Expressway Speed Limit: घने कोहरे और धुंध के बीच उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. नई गाइडलाइन के तहत 19 दिसंबर से 15 फरवरी तक सभी एक्सप्रेसवे पर स्पेशल स्पीड लिमिट लागू रहेगी, जिससे कम विजिबिलिटी की स्थिति में जान-माल के नुकसान को रोका जा सके.​

प्रेस नोट के अनुसार, घने कोहरे की स्थिति में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम होने पर सुरक्षा टीम गाड़ियों को नजदीकी टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप या वे-साइड अमेनिटी पर रोककर काफिले (कॉन्वॉय) के रूप में आगे भेजेगी. ऐसे हालात में सुरक्षा अधिकारी मौके की स्थिति देखकर SOP के मुताबिक वाहनों की मूवमेंट नियंत्रित करेंगे और जरूरत पड़ने पर अस्थायी रूप से ट्रैफिक रोकने का भी प्रावधान रहेगा.​

120 नहीं… अब इतनी होगी किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार


गति सीमा में सबसे बड़ा बदलाव उन कारों और छोटी गाड़ियों के लिए है जिनके लिए अधिकतम स्पीड 120 किलोमीटर प्रतिघंटा तय थी. अब इन एम-1 कैटेगरी की गाड़ियों के लिए दिन में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रतिघंटा और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी. वहीं जिन गाड़ियों में चालक के अलावा नौ या उससे अधिक सवारियां बैठ सकती हैं, उनकी अधिकतम गति दिन में 60 और रात में 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तय की गई है.​

ट्रक, ट्रेलर और हेवी कमर्शियल वाहनों की स्पीड लिमिट


मालवाहक ट्रक, ट्रेलर और अन्य हेवी कमर्शियल वाहनों के लिए भी रफ्तार पर भी नई लिमिट सेट की गई है. इन सभी के लिए दिन के समय अधिकतम गति 50 किलोमीटर प्रतिघंटा और रात में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा नहीं होगी, जबकि पहले इन वाहनों के लिए सामान्य स्पीड लिमिट 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक होती थी. यूपीईडा ने स्पष्ट किया है कि नई सीमा का उल्लंघन करने वालों पर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए ओवरस्पीड चालान जारी किए जाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ