UP की इस सीट पर बंटे दलित वोटर, कहीं बाजी न मार ले जाए BJP; 50 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं निर्णायक

Nagina Lok Sabha Seat: इस सीट पर 50 फीसदी मुस्लिम वोट बैंक है और 21 फीसदी अनुसूचित जाति के मतदाता हैं। इस बार भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर आजाद रावण खुद यहां से चुनाव मैदान में खड़े हैं। वहीं, बसपा ने सुरेंद्र पाल को अपना प्रत्याशी चुना है।

lok sabha election 2024 nawada seat political equations

Nawada Lok Sabha Election 2024; विवेक ठाकुर या श्रवण कुशवाहा, कौन किस पर पड़ेगा भारी?

Nagina Lok Sabha Seat: देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक पार्टियों में कहा जाता है कि प्रधानमंत्री पद का सफर उत्तर प्रदेश से होकर निकलता है। इसी उत्तर प्रदेश में एक सीट है नगीना। इस बार यहां दिलचस्प मुकाबला होता दिख रहा है। दरअसल, यह आरक्षित सीट है और यहां बसपा और भीम आर्मी आमने सामने है, जिससे दलित वोट बंट गए हैं। इस सीट पर कुल 16 लाख वोट हैं, जिसमें 50 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं।

विज्ञापन

मुस्लिम व दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश

राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस सीट पर मुस्लिम और दलित यानि M प्लस D फैक्टर काम करता है। जिसने इन दो वोट बैंक को साध लिया उस पार्टी के उम्मीदवार का इस सीट से जीतने का संभावना है। इस बार बीजेपी ने इस सीट से नहटौर से  हैट्रिक लगा चुके विधायक ओम कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। दलित समाज में उनकी पकड़ है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने सुरेंद्र पाल को यहां से अपना प्रत्याशी चुना है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर आजाद रावण खुद यहां से चुनाव मैदान में खड़े हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी मनोज कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

लोकसभा सीट का इतिहास

जानकारी के अनुसार परिसीमन के बाद साल 2009 में यह सीट बिजनौर के कुछ इलाकों को लेकर बनी थी। 2009 में यहां से सपा के यशवीर सिंह धोबी ने लोकसभा चुनाव जीता था। फिर 2014 में बीजेपी के डॉ.यशवंत सिंह इस सीट से सांसद बने। 2019 में सपा, रालोद और बसपा एक साथ आईं तो बसपा के गिरीश चंद्र यहां से चुनाव जीते थे। इस बार यह सीट किस पार्टी के खाते में आएगी यह ताे आने वाला वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन

21 फीसदी अनुसूचित जाति के मतदाता

जानकारी के अनुसार इस सीट पर कुल मतदाता की संख्या 1586117 है। जिसमें 843827 पुरुष मतदाता और 742230 महिला मतदाता हैं। बता दें इस सीट पर 21 फीसदी अनुसूचित जाति के मतदाता हैं। 2019 में चुनाव जीतने वाले बसपा के गिरीश चंद्र को कुल 568378 वोट मिले थे। दूसरे नंबर बीजेपी के डॉ. यश्वीर सिंह को 401546 वोट पड़े थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ