हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अभिनेता सुनील शेट्टी की सीएम योगी से अपील, बोले- बंद हो #BoycottBollywood, बताई ये बड़ी वजह

विज्ञापन

Mumbai News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) इस समय मुंबई के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों से मुताकात की। इस दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने सीएम योगी से कहा कि बॉलीवुड (Bollywood) के 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स नहीं लेते हैं। हम लोगों तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इसलिए महत्वपूर्ण है कि #BoycottBollywood के ट्रेंडिंग हैशटैग को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे बॉलीवुड इंडस्ट्री की छवि खराब होती है।

इस कलंक को दूर करने की जरूरतः सुनील शेट्टी

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने मुंबई में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बातचीत के दौरान कहा कि इस हैशटैग को हटाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि टोकरी में एक सड़ा सेब हो सकता है, लेकिन हम सभी ऐसे नहीं हैं। हमारा काम और हमारा संगीत दुनिया भर में देखा जाता है। इसलिए इस कलंक को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कृपया इस संदेश को लोगों तक पहुंचाएं।

और पढ़िए –मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी से मिले यूपी CM योगी आदित्यनाथ, इन मुद्दों पर हुई बात

विज्ञापन

हाल के दिनों में बढ़ा ये ट्रेंड

बता दें कि वरिष्ठ अभिनेता की ये टिप्पणी बॉलीवुड फिल्मों के सोशल मीडिया पर लगातार बहिष्कार कॉल का सामना करने के बाद आई है। हाल ही में ऐसा ट्रेंड शाहरुख खान की फिल्म पठान के ‘बेशरम रंग’ गाने की रिलीज के दौरान देखने को मिला था। सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने फिल्म का बहिष्कार करने का आह्वान किया था, क्योंकि गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भगवा बिकनी में दिखाया गया था।

https://twitter.com/ani_digital/status/1611312782334656516

विज्ञापन

मुंबई के दौरे पर हैं सीएम योगी

जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मुंबई में कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ बातचीत की। उत्तर प्रदेश को भारत में सबसे अधिक फिल्म उद्योग के अनुकूल राज्य के रूप में पेश करने के लिए मुख्यमंत्री मुंबई की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।

बैठक में सुनील शेट्टी के अलावा, रवि किशन, जैकी भगनानी, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, सोनू निगम के साथ बोनी कपूर और सुभाष घई सहित अन्य बड़ी हस्तियों ने भाग लिया। फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने इस मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश में शूटिंग के दौरान उन्हें बहुत मजा आया।

विज्ञापन

और पढ़िए –गाजियाबाद में CM योगी के बहनोई का निधन, ब्रेन स्टोक होने पर कराया था भर्ती

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1611016114187948035

विज्ञापन

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने कहा ये

कहा कि फिल्म उद्योग उत्तर प्रदेश में शूटिंग करने में सहज महसूस करता है क्योंकि सीएम आदित्यनाथ ने राज्य को अपराध मुक्त बना दिया गया है। बताया कि वह पहले ही दो फिल्में बना चुके हैं। आगे भी यूपी में फिल्मों की शूटिंग का इरादा रखता हूं। इस बीच प्रसिद्ध निर्देशक सुभाष घई ने उत्तर प्रदेश में शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ शिक्षा पर ध्यान से सरकार

सुभाष घई ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करते हैं, जो अच्छी बात है, लेकिन शिक्षा भी एक अहम पहलू है। इस पर गौर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यूपी को बाहर से प्रतिभा नहीं मांगनी चाहिए और जो बच्चे शिल्प कार्यों में महारत हासिल करते हैं, वे खुद उद्योग को आगे ले जा सकते हैं।.

विज्ञापन

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola